Ranchi : झारखंड फुटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित अंतर जिला पुरुष फुटबॉल चैंपियनशिप 2022-23 का आयोजन 2 दिसंबर से होगा. प्रतियोगिता के मैच जमशेदपुर, लोहरदगा, डालटनगंज, कोडरमा, हजारीबाग, दुमका, चाईबासा और धनबाद में खेले जाएंगे. सभी मुकाबले नॉक आउट होंगे. इस टूर्नामेंट में रांची, लोहरदगा, घाटशिला, गुमला ,पलामू, गढवा, जमशेदपुर, गिरीडीह, कोडरमा, बोकारो, हजारीबाग, चतरा, रामगढ़, साहिबगंज, गोड्डा, दुमका, लातेहार, खूंटी, सिंहभूम, देवघर, जामताड़ा, सरायकेला, खरसावां चक्रधरपुर डिवीजन की टीमें खेलेंगी. 2 दिसंबर को पहला मुकाबला जमशेदपुर में घाटशिला और चक्रधरपुर के बीच खेला जायेगा. वहीं दूसरा मुकाबला लोहरदगा में गुमला की टीम मेजबान टीम लोहरदगा से भिड़ेगी. प्रतियोगिता का समापन 7 दिसंबर को होगा.