Jamshedpur: नवल टाटा हॉकी अकादमी, जमशेदपुर में हॉकी इंडिया के सहयोग से 20 अप्रैल से 1 मई तक द्वितीय हॉकी इंडिया जूनियर मेन एकेडमी नेशनल चैम्पियनशिप-2022 का आयोजन किया जाएगा. इस चैम्पियनशिप की मेजबानी टाटा स्टील करेगी.
इसे भी पढ़ें: पूरे देश में कोरोना मामलों में अचानक उछाल, दिल्ली में बजी खतरे की घंटी, संक्रमण की दर बढ़कर हुई 8 फीसदी
चैम्पियनशिप में देश भर से 31 टीमें भाग लेंगी
इस संबंध में नवल टाटा हॉकी अकादमी के आशीष कुमार ने बताया कि चैम्पियनशिप में देश भर से 31 टीमें भाग लेंगी. जिसमें 550 से ज्यादा खिलाड़ी शामिल होंगे. प्रसिद्ध ओलंपियन समीर दाद, मध्य प्रदेश हॉकी अकादमी के ओलंपियन और अर्जुन अवार्ड विजेता और राउंड ग्लास पंजाब हॉकी अकादमी के राजेंद्र सिंह सहित 100 से अधिक हॉकी कोच और प्रशिक्षण कर्मचारी भी राष्ट्रीय चैंपियनशिप का हिस्सा होंगे.
इसे भी पढ़ें: Corona : झारखंड में 15 दिनों में बढ़ सकते हैं मामले, दस गुणा बढ़ने की आशंका