Jamshedpur (Sunil Pandey) : भारतीय जनता पार्टी गोविंदपुर मंडल की ओर से रविवार को क्षेत्र के पांच बूथ के चिन्हित 50 लोगों को कंबल प्रदान किया. उक्त कंबल सांसद विद्युत वरण महतो ने मंडल कमिटी को उपलब्ध कराया था. जिन बूथ के जरूरतमंदों को कंबल प्रदान किया गया. उनमें बूथ संख्या 292, 294, 295, 296, एवं 300 शामिल है. इस कार्यक्रम में भाजपा झारखंड प्रदेश एससी मोर्चा के उपाध्यक्ष विमल बैठा, गोविंदपुर मंडल अध्यक्ष पवन सिंह, उपाध्यक्ष अर्जुन कुमार, महामंत्री शिवजी प्रसाद,मंत्री सुबोध सिंह, ओबीसी मोर्चा के कोषाध्यक्ष अजय गुप्ता, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह महामंत्री विपिन सिंह आईटी सेल प्रभारी मनोज पात्रा,रिशु सिंह, महिला मोर्चा से स्नेहलता देवी बूथ अध्यक्ष देवचंद्र, रिंटू चौधरी रमेश पाल, दिनेश सिंह के साथ साथ बस्ती के बहुत सारे लोग मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर : मकर संक्रांति पर इनरव्हील क्लब जमशेदपुर ईस्ट एवं जेस्ट ने गर्म कपड़े बांट