Lagatar
: E-Paper
No Result
View All Result
  • होम
  • न्यूज़ डायरी
    • सुबह की न्यूज़ डायरी
    • शाम की न्यूज़ डायरी
  • झारखंड न्यूज़
    • दक्षिण छोटानागपुर
      • रांची न्यूज़
      • खूंटी
      • गुमला
      • सिमडेगा
      • लोहरदग्गा
    • कोल्हान प्रमंडल
      • जमशेदपुर
      • चाईबासा
      • सरायकेला
    • उत्तरी छोटानागपुर
      • हजारीबाग
      • रामगढ़
      • चतरा
      • गिरिडीह
      • कोडरमा
    • कोयला क्षेत्र
      • धनबाद
      • बोकारो
    • पलामू प्रमंडल
      • पलामू
      • गढ़वा
      • लातेहार
    • संथाल परगना
      • दुमका
      • देवघर
      • जामताड़ा
      • गोड्डा
      • साहिबगंज
      • पाकुड़
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • ऑफबीट
  • आखर
  • ओपिनियन
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • English
Lagatar News
  • होम
  • न्यूज़ डायरी
    • सुबह की न्यूज़ डायरी
    • शाम की न्यूज़ डायरी
  • झारखंड न्यूज़
    • दक्षिण छोटानागपुर
      • रांची न्यूज़
      • खूंटी
      • गुमला
      • सिमडेगा
      • लोहरदग्गा
    • कोल्हान प्रमंडल
      • जमशेदपुर
      • चाईबासा
      • सरायकेला
    • उत्तरी छोटानागपुर
      • हजारीबाग
      • रामगढ़
      • चतरा
      • गिरिडीह
      • कोडरमा
    • कोयला क्षेत्र
      • धनबाद
      • बोकारो
    • पलामू प्रमंडल
      • पलामू
      • गढ़वा
      • लातेहार
    • संथाल परगना
      • दुमका
      • देवघर
      • जामताड़ा
      • गोड्डा
      • साहिबगंज
      • पाकुड़
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • ऑफबीट
  • आखर
  • ओपिनियन
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • English
Lagatar News
No Result
View All Result
  • होम
  • न्यूज़ डायरी
  • झारखंड न्यूज़
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • ऑफबीट
  • आखर
  • ओपिनियन
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • English

जमशेदपुर : बादामपहाड़ में राष्ट्रपति ने तीन नई ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी, जाने क्या कहा..

by Lagatar News
21/11/2023
in कोल्हान प्रमंडल, जमशेदपुर
ट्रेन को हरी झंडी दिखातीं राष्ट्रपति

ट्रेन को हरी झंडी दिखातीं राष्ट्रपति

WHATSAPP CHANNEL JOIN

– कहा- मयूरभंज अंचल को लेकर जो सपना देखा था वह आज पूरा हो रहा

– रेल कनेक्टिविटी होगी मजबूत, दैनिक यात्रियों को मिलेगा लाभ

Jamshedpur (Ratan Singh): राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को चक्रधरपुर रेल मंडल के बादामपहाड़ स्टेशन से तीन नई ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. साथ ही बादामपहाड़ रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास की आधारशिला रखी. इन ट्रेनों में शालीमार-बादामपहाड़ साप्ताहिक एक्सप्रेस, बादामपहाड़-राउरकेला साप्ताहिक एक्सप्रेस और तीसरी ट्रेन टाटानगर-बादामपहाड़ मेमू शामिल है. इस खास मौके पर ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास, केंद्रीय शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, रेल, सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव, जनजातीय कार्य एवं जनशक्ति राज्य मंत्री विश्वेश्वर टूडू, ओडिशा सरकार में मंत्री सुदामा मरांडी सहित रेलवे के महाप्रंबधक अनिल कुमार मिश्रा, चक्रधरपुर मंडल के डीआरएम अरुण जे राठौड़ सहित कई वरीय अधिकारी उपस्थित थे. आपको बता दें कि राष्ट्रपति के गृह क्षेत्र ओडिशा के बादामपहाड़-रायरंगपुर स्टेशन को अमृत भारत योजना के तहत विकसित किया जा रहा है. इसी क्रम में तीन नई ट्रेन का परिचालन की शुरुआत की गई है.

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथिगण

इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर : कार-सेवा को सीजीपीसी में जुटेगी संगत, अरदास के बाद शुरू होगी ढलाई

झारखंड और पश्चिम बंगाल से सीधे जुड़ेगा मयूरभंज

राष्ट्रपति ने अपने संबोधन में कहा कि मैं ओडिशा की माटी में ही पली-बढ़ी हूं. आज भले ही ऊंचे पद पर हूं, लेकिन मैं इस माटी को कभी नहीं भूल सकती. उन्होंने केंद्र सरकार के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार के नेतृत्व में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, रेल सहित हर क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हो रहा है. यह तभी संभव है, जब सबका साथ व सबका विश्वास हो. मयूरभंज अंचल को लेकर मैंने जो सपना देखा था, वह आज पूरा हो रहा है. नई ट्रेनों के परिचालन होने से न सिर्फ मयूरभंज अंचल झारखंड और पश्चिम बंगाल से सीधे जुड़ेगा, बल्कि व्यापार के नए रास्ते भी खुलेंगे. इसके साथ ही यात्री सुविधाओं में भी बढ़ोतरी होगी. केंद्र सरकार आदिवासी भाई-बहनों के विकास के लिए काफी काम कर रही है. शिक्षा के क्षेत्र में की जा रही पहल इसका उदाहरण है. मयूरभंज अंचल को तीन नई ट्रेन देने के लिए उन्होंने रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव सहित केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया. कहा कि ओडिशा के एक छोटे से गांव से उनका दिल्ली तक सफर से आदिवासी महिला को सम्मान मिला है.

इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर : पुलिस हिरासत में चोरी के आरोपी ने किया आत्महत्या का प्रयास

सामान्य ट्रेन में राष्ट्रपति ने यात्रा कर रचा इतिहास

बादामपहाड़ स्टेशन से दो ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के बाद राष्ट्रपति ने बादामपहाड़ से शालीमार साप्ताहिक ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर, उसी ट्रेन के एसी कोच में रायरंगपुर तक 32 किलोमीटर का सफर भी किया. भारतीय रेल के इतिहास में यह पहला मौका था जब देश का राष्ट्रपति अपनी स्पेशल प्रेसिडेंशियल ट्रेन के बजाए सामान्य एसी कोच में सफर किया हो. इसके साथ ही राष्ट्रपति ने अमृत भारत योजना के अंतर्गत बदामपहाड़ स्टेशन के 12 करोड़ की लागत से पुनर्विकास योजना का शिलान्यास, रायरंगपुर डाक विभाग के नए कार्यालय का उदघाटन व डाक विभाग के स्मारक विशेष आवरण का विमोचन भी किया.

इसे भी पढ़ें : कोल्हान की खबरें : डीसी भजंत्री पहुंचे घटनास्थल, हाथियों के मौत मामले में जांच का दिया आदेश

निरंतर विकास की ओर बढ़ रहा ओडिशा

अपने संबोधन मे रेल मंत्री ने कहा कि भारतीय रेल भारत को एक कोने से दूसरे कोने को जोड़ने का काम कर रही है. अमृत भारत योजना के तहत छोटे से छोटे स्टेशन का विकास किया जा रहा है. राष्ट्रपति के गृह क्षेत्र स्थित बादामपहाड़, रायरंगपुर स्टेशन का विकास होगा. ओडिशा में पर्यटन शिक्षा और मेडिकल के लिए रेल मार्ग सुगम साधन है, जिसके लिए काम किया जा रहा है. वहीं, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि ओडिशा के विकास में प्रधानमंत्री की नजर है. यह राज्य निरंतर विकास की ओर बढ़ रहा है और केंद्र सरकार इस राज्य के विकास के लिए पूरा सहयोग दे रही है. राज्यपाल रघुवर दास ने कहा कि देश की जनता को विश्व स्तरीय अत्याधुनिक रेलवे स्टेशन देने का संकल्प प्रधानमंत्री ने लिया है. उनका प्रयास रहा है कि विकास और प्रगति की धारा को बढ़ाने के लिए आवागामन की सुविधाओं को बेहतर किया जाए.

Subscribe
Login
Notify of
guest
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
ShareTweetSend
Previous Post

पलामू : जनता दरबार में डीसी ने आमलोगों की सुनी फरियाद

Next Post

हजारीबाग : बीएसएफ के 1000 से अधिक जवान दिखाएंगे दमखम समेत 2 खबरें

Next Post
हजारीबाग : बीएसएफ के 1000 से अधिक जवान दिखाएंगे दमखम समेत 2 खबरें

हजारीबाग : बीएसएफ के 1000 से अधिक जवान दिखाएंगे दमखम समेत 2 खबरें

  • About Editor
  • About Us
  • Advertise with us
  • Privacy Policy
  • Epaper
  • Cancellation/Refund Policy
  • Contact Us
  • Terms & Conditions
  • Sitemap

© 2022 Lagatar Media Pvt. Ltd.

Social icon element need JNews Essential plugin to be activated.
No Result
View All Result
  • न्यूज़ डायरी
    • सुबह की न्यूज़ डायरी
    • शाम की न्यूज़ डायरी
  • झारखंड न्यूज़
    • दक्षिण छोटानागपुर
      • रांची न्यूज़
      • खूंटी
      • सिमडेगा
      • गुमला
      • लोहरदग्गा
    • कोल्हान प्रमंडल
      • जमशेदपुर
      • सरायकेला
      • चाईबासा
    • उत्तरी छोटानागपुर
      • हजारीबाग
      • चतरा
      • रामगढ़
      • कोडरमा
      • गिरिडीह
    • कोयला क्षेत्र
      • धनबाद
      • बोकारो
    • पलामू प्रमंडल
      • पलामू
      • गढ़वा
      • लातेहार
    • संथाल परगना
      • दुमका
      • देवघर
      • जामताड़ा
      • साहिबगंज
      • पाकुड़
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • ओपिनियन
  • हेल्थ
  • हाईकोर्ट
  • टेक – लगातार
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • वीडियो
  • आखर
  • खेल
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • मौसम
  • उत्तर प्रदेश
  • ऑफबीट
  • आप की आवाज़
  • आपके लेख
  • धर्म
  • E-Paper
wpDiscuz
0
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
| Reply