Jamshedpur ( Sunil Pandey) : सरना धर्म की मांग के समर्थन में आदिवासी सेंगेल अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सांसद सालखन मुर्मू ने शुक्रवार को बिहार की राजधानी पटना में विशाल रैली की. रैली में बिहार के अलावे झारखंड एवं अन्य प्रदेशों से आदिवासी शामिल हुए. रैली को संबोधित करते हुए सालखन मुर्मू ने कहा कि आदिवासी प्रकृति पूजक धर्म हैं. उन्हें “सरना धर्म कोड” की मान्यता मिलनी चाहिए. जिससे उनका जबरन धर्मांतरण रूक सके. उन्होंने केंद्र सरकार से जनगणना में सरना धर्म कोड के साथ शामिल करने की मांग की. रैली को केंद्रीय संयोजक सुमित्रा मुर्मू एमएलसी डॉक्टर संजय पासवान, झारखंड से सेंगेल प्रदेश संयोजक देवनारायण मुर्मू, सोनाराम सोरेन, ज्योति मुर्मू, बिहार प्रदेश सेंगेल अध्यक्ष विश्वनाथ टूडू, असम से सोहन हेंब्रोम, पांडु मुर्मू, चाम्पा किस्कू, राजा मारडी, ज्वाहर हेम्ब्रोम, उड़ीसा से बुढन मारडी, नरेंद्र हेम्ब्रोम, बंगाल से पनमुनी बेसरा, बैधनाथ हांसदा आदि ने भी संबोधित किया.
इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर : 2.40 करोड़ की लागत से बागबेड़ा-कीताडीह को जोड़ते हुए बनेगी रिंग रोड, सांसद ने किया शिलान्यास