Jamshedpur (Sunil Pandey) : मरांग बुरु बचाओ भारत यात्रा के दौरान पूर्व सांसद सह आदिवासी सेंगेल अभियान के केंद्रीय अध्यक्ष सालखन मुर्मू ने दिल्ली में कई केंद्रीय मंत्रियों, भाजपा नेताओ समेत अन्य से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने सभी से आदिवासियों के हितों का रक्षा करते हुए मरांग बुरू (पारसनाथ पहाड़) एवं आदिवासी बचाओ के तहत सरना धर्म कोड लागू करने की पूरजोर वकालत की. जिन नेताओं से मुलाकात की. उनमें केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, अर्जुन मुंडा, बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह, जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष हर्ष चौहान, उपाध्यक्ष अनंत नायक, दिल्ली यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर डॉ आदित्य नारायण पासवान, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ संजय पासवान, आर एस एस के बौद्धिक चिंतक इंद्रेश कुमार आदि शामिल हैं. सालखन मुर्मू ने बताया कि आदिवासियों की रक्षा के लिए उनका अभियान लक्ष्य प्राप्ति तक जारी रहेगा.
इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर : जुगसलाई बागबेड़ा क्षेत्र में दर्जनभर पीडीएस दुकानों की हुई जांच, कई में मिली खामियां
23 को पारसनाथ में मनाएंगे बाहा पर्व
सालखन मुर्मू ने बताया कि आगामी 23 फरवरी को वे मरांग बुरू सवंता सुसार गांवता के नेता सिकंदर हेंब्रम और बुधन हंसदा, मधुबन (पीरटांड़), गिरिडीह के आमंत्रण पर गिरीडीह जाएंगे. वहां वे बाहा पर्व के अवसर पर पारसनाथ पहाड़ में शामिल होंगे. तत्पश्चात गिरिडीह जिला और संथाल परगना का यात्रा करेंगे. 27 फरवरी को दुमका में सेंगेल का आदिवासी मुद्दों के लिए विशाल मशाल जुलूस निकाला जायेगा. जिसमें 5 प्रदेश के सेंगेल नेतागण शामिल होंगे. उन्होंने कहा कि झारखंड की तरह पश्चिम बंगाल विधानसभा ने सरना धर्म कोड की अनुशंसा की है. जिससे इस अभियान को बल मिला है.
इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर : क्लास में बच्चों की कम उपस्थिति से एसपीडी नाराज, प्राचार्य को शोकॉज