Search

जमशेदपुर मौसम : रात का पारा और गिरेगा, जारी रहेगा कनकनी का दौर

Jamshedpur : जमशेदपुर के न्यूनतम तापमान में गिरावट का दौर जारी है. शनिवार के मुकाबले रविवार को रात का तापमान 0.8 डिग्री सेल्सियस गिरकर 8.2 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. वहीं दिन के तापमान में आज अप्रत्याशित बढ़ोतरी दर्ज की गई. शनिवार को दिन का तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि रविवार को 2.3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी के साथ 26 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि तापमान में गिरावट का मुख्य कारण पश्चिम दिशा से आ रही बर्फीली हवाएं हैं. आज दिन में हल्की पछिया हवा भी चली. हालांकि धूप होने के कारण दिन में ठंड का अहसास नहीं हुआ, लेकिन शाम होते ही ठंड में बढ़ोतरी शुरू हो गई. इसे भी पढ़ें : अखिल">https://lagatar.in/madan-mohan-prasad-became-all-india-kayastha-mahasabha-east-singhbhum-district-president/">अखिल

भारतीय कायस्थ महासभा पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष बने मदन मोहन प्रसाद

झारखंड में वज्रपात की संभावना

झारखंड के सिनौप्टिक फीचर की चर्चा करते हुए मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि दो फरवरी से देश के नॉर्थ इस्ट हिस्से में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस देखने को मिलेगा. इसका असर झारखंड में भी होगा. यहां तीन फरवरी से आसमान में बादल छाएंगे. साथ ही कुछ हिस्सों में मेघ-गर्जन के साथ वर्षा हो सकती है. ऐसी स्थिति चार फरवरी को भी रहेगी. उन्होंने कहा कि अगले 24 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है, लेकिन उसके बाद के 2-3 दिनों में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//