Search

मेदिनीनगर: नहीं रहे पूर्व पार्षद कृष्ण बिहारी सिंह, ईमानदारी की मिसाल थे

Medininagar (Palamu): पूर्व पार्षद कृष्ण बिहारी सिंह का हृदयाघात से निधन हो गया. उन्होंने नावाटोली स्थित अपने आवास पर रविवार की पूर्वरात्रि अंतिम सांस ली. वे 62 साल के थे. उनका अंतिम संस्कार सोमवार को बेलवाटिका क्षेत्र स्थित कोयल तट के श्मशान में किया जाएगा. वर्ष 2008 में वार्ड नंबर 14 से पार्षद चुने गए कृष्ण बिहारी ईमानदारी और कर्मठता की मिसाल माने जाते थे. पद से हटने के बाद भी अपने क्षेत्र के लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए वे हमेशा तत्पर रहे. लोगों को साथ लेकर कचहरी व विभिन्न कार्यालयों में भाग-दौड़ करते देखे जाते थे. उनके निधन की खबर फैलते ही सुबह से ही श्रद्धांजलि देने के लिए नवाटोली स्थित आवास पर लोग पहुंचने लगे. इस क्रम में नगर के गणमान्य लोगों और मित्रों का तांता लगा रहा. श्रद्धांजलि देने वालों में पूर्व नगरपालिकाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह व नगर के अनेक वर्तमान व पूर्व पार्षद से लेकर प्रमुख बुद्धिजीवी और समाजसेवी शामिल रहे. इसे भी पढ़ें-  मन">https://lagatar.in/pm-modi-said-in-mann-ki-baat-corruption-hollows-the-country-like-a-termite/">मन

की बात में पीएम मोदी ने कहा, भ्रष्टाचार दीमक की तरह देश को खोखला करता है
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//