Jamtara: जिला के विभिन्न थानों में आज पदस्थापित 38 एएसआई की ट्रांसफर-पोस्टिंग हो गयी. सभी को तत्काल अपने पदस्थापित स्थानों में योगदान देने का आदेश जारी किया गया है. पुलिस अधीक्षक ऑफिस ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है.
इसमें सहायक अवर निरिक्षक कुजूर जामताड़ा थाना से मिहिजाम थाना, सअनि लव कुमार मिहिजाम थाना से जामताड़ा थाना, उपेंद्र कुमार नारायणपुर थाना से सअनि द्वितीय पुलिस केंद्र जामताड़ा, प्रभात कुमार नारायणपुर थाना से मिहिजाम थाना और मनोहर पासवान नारायणपुर थाना से साइबर थाना जामताड़ा भेजे गये.
मोतीलाल महतो नारायणपुर थाना से साइबर थाना जामताड़ा, अमजद हुसैन नारायणपुर थाना से मिहिजाम थाना, शेख जियाउर रहमान मिहिजाम से नारायणपुर थाना, राम प्रवेश सिंह कर्माताड़ थाना से सदर कोर्ट जामताड़ा, सूबेदार प्रसाद करमाटांड़ थाना से बिंदापाथर थाना, धनंजय कुमार सिंह करमाटांड़ थाना से पुलिस केंद्र जामताड़ा, गणेश कुमार करमाटांड़ थाना से जामताड़ा थाना और शाहिद अंसारी करमाटांड़ थाना से बागडेहरी थाना पदस्थापित किये गये.
इसी तरह जगदीश प्रसाद सिंह बिंदापाथर थाना से साइबर थाना जामताड़ा, पंकज ओझा बिंदापाथर थाना से साइबर थाना जामताड़ा, निरंजन विश्कर्मा बिंदापाथर से नारायणपुर थाना, शैलेन्द्र कुमार अनुसंधान विंग जामताड़ा से साइबर थाना जामताड़ा, जवाहरलाल साहनी कुंडहित थाना से जामताड़ा थाना, रविंद्र कुमार कुंडहित से नारायणपुर थाना और कमलेश यादव कुंडहित से करमाटांड़ थाना भेजे गये.
चंद्रिका राम कुंडहित थाना से नारायणपुर थाना, चरण बोयपाई को बागडेहरी थाना से पुलिस केंद्र जामताड़ा, रामेश्वर ठाकुर बागडेहरी से पुलिस केंद्र जामताड़ा, अवधेश कुमार सिंह फतेहपुर थाना से बागडेहरी थाना, सरयू पासवान फतेहपुर से करमाटांड़ थाना, राजेश्वर यादव पुलिस केंद्र जामताड़ा से नारायणपुर थाना, पंकज कुमार 1 पुलिस केंद्र जामताड़ा से नारायणपुर थाना, सुधीर कुमार मेहता पुलिस केंद्र जामताड़ा से मिहिजाम थाना और महावीर उरांव पाकिस केंद्र जामताड़ा से जामताड़ा थाना पदस्थापित किये गये.
देखें वीडियो-
श्रीकांत यादव पुलिस केंद्र जामताड़ा से कुंडहित थाना, निताई कुमार दास पुलिस केंद्र जामताड़ा से साइबर थाना जामताड़ा, उमेश कुमार सिंह अवकाश शाखा जामताड़ा से सदर कोर्ट जामताड़ा, राम सेवक प्रसाद सिंह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जामताड़ा कार्यालय से प्रभारी अवकाश शाखा जामताड़ा, नुनुराम किस्कु हाईवे पेट्रोलिंग फतेहपुर से फतेहपुर थाना, देवजीत सिंह रक्षित अवर निरीक्षक द्वितीय पुलिस केंद्र जामताड़ा से फतेहपुर थाना, सुरेश ठाकुर पुलिस केंद्र जामताड़ा से पुलिस निरीक्षक कार्यालय कुंडहित थाना और राम किशोर पाल कुंडहित थाना से करमाटांड़ थाना के भेजे गये.
इसे भी पढ़ें- कोडरमा: अनुमंडल पदाधिकारी ने राजस्व कर्मियों के साथ की बैठक, दिये जरुरी दिशा निर्देश