Search

 
 
 

‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के प्रीमियर पर पैपराजी पर भड़कीं जया बच्चन, वीडियो हुआ वायरल

 
Lagatar Desk: 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’, उससे पहले फिल्म के प्रीमियर पर कई सेलेब्स पहुंचे. इस फिल्म में जया बच्चन भी काम कर रही हैं. इस दौरान प्रीमियर पर वो भी पहुंची. लेकिन हर बार की तरह इस बार भी वो पैपराजी पर भड़कती नजर आई. दरअसल जया बच्चन की तस्वीर लेने के लिए पैपराजी बार-बार उनका नाम ले रहे थे. जिससे परेशान होकर जया बच्चन ने कहा "मैं बहरी नहीं हूं" जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. साथ ही लोग जमकर इसपर कमेंट भी कर रहे हैं.

28 जुलाई को फिल्म होगी रिलीज

बता दें कि ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ 28 जुलाई को रिलीज होगी. फैन्स फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस फिल्म में आलिया और रणवीर के अलावा धर्मेंद्र , जया बच्चन और शबाना आजमी मुख्य भूमिका में हैं. वहीं इससे पहले दोनों ने फिल्म गली बॉय में साथ काम किया था. इस फिल्म में दोनों की जबरदस्त केमेस्ट्री देखने को मिली थी. अब इनके फैंस बेसब्री से इनकी फिल्म रॉकी और रानी की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें-लोकसभा">https://lagatar.in/lok-sabha-congress-mp-gaurav-gogoi-and-brs-mp-nama-nageswara-rao-give-notice-of-no-confidence-motion-against-the-government/">लोकसभा

: कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई और बीआरएस सांसद नामा नागेश्वर राव ने सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिया
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही