Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लोकसभा : कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई और बीआरएस सांसद नामा नागेश्वर राव ने सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिया

Advertisement
Advertisement
 New Delhi : आज बुधवार को कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई और बीआरएस सांसद नामा नागेश्वर राव ने लोकसभा में सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव दाखिल किया.  गौरव गोगोई ने 9:20 मिनट पर लोकसभा में सेक्रेटरी जनरल के कार्यालय में  नो कॉन्फिडेंस मोशन का नोटिस दिया. यह प्रस्ताव 10:00 बजे के पहले लाया जाता है.बता दें कि पूर्व में कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा था कि मणिपुर मुददे पर पीएम मोदी संसद में कुछ बोल नहीं रहा हैं. हमारे पास अविश्वास प्रस्ताव लाने के सिवाय कोई चारा नहीं है.                                                                        ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

                                                                                 नेशनल खबरो के लिए यहां क्लिक करें
इससे पहले भाजपा ने विपक्षी दलों को अविश्वास प्रस्ताव लाने की चुनौती देते हुए कहा था कि विपक्ष इसे लाये...चर्चा तो करे... इससे 2024 में उनकी(भाजपा) सीटें और ज्यादा बढ़ जायेगी.

 तो 2024 में भाजपा 303 से बढ़कर 350 सीटों पर पहुंच जायेगी

अविश्वास प्रस्ताव लाये जाने के बारे में पूछे जाने को लेकर केद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कहा था कि विपक्ष पहले कार्यकाल के आखिर में उनकी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लेकर आया तो 2019 में हमारी सीटें 282 से बढ़कर 303 हो गयी. इस बार अविश्वास प्रस्ताव लायेंगे तो 2024 में भाजपा 303 से बढ़कर 350 सीटों पर पहुंच जायेगी. पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि विपक्ष अविश्वास प्रस्ताव लाये.. हम भी जवाब देंगे. तंज कसा कि सदन में बहस करेंगे तो बात निकलेगी और बहुत दूर तक जायेगी.

अविश्वास प्रस्ताव एक राजनीतिक कदम है

सीपीआई सांसद बिनॉय विश्वम का कहना था कि यह अविश्वास प्रस्ताव एक राजनीतिक उद्देश्य के साथ एक राजनीतिक कदम है, जो परिणाम लायेगा. कहा कि अविश्वास प्रस्ताव प्रधानमंत्री को संसद में आने के लिए विवश करेगा. हमें देश के मुद्दों पर, खासकर मणिपुर पर, संसद में चर्चा की जरूरत है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही