Ranchi : राज्य में कोरोना के मामले थोड़े कम होने लगे है. पिछले एक सप्ताह से लगातार नये मामलों में गिरावट दर्ज की गई है. वहीं नये मामलों से ज्यादा ठीक होने वालों की संख्या है. पिछले 24 घंटे में राज्य के 1269 नये मामले आये है. वहीं एक दिन में 8 लोगों की मौत हो गयी है. मृतकों में देवघर के 01, धनबाद में 01, पूर्वी सिंहभूम में 04, हजारीबाग में 01 और लोहरदगा में 01 संक्रमित शामिल है. राज्य में मौत का आंकड़ा बढ़कर 5261 पर पहुंच गया है. वहीं चौबीस घंटे में 3423 मरीज स्वस्थ हो गये है. जिसके बाद राज्य में एक्टिव केस की संख्या 19466 पर पहुंच गई है.
इसे भी पढ़ें – SC में आज ग्लोबल पीस इनिशिएटिव सहित छह हजार NGO की फॉरेन फंडिंग के license renewal पर सुनवाई
इन जिलों में मिले इतने नए मरीज
जिला | नये मरीज |
बोकारो | 53 |
चतरा | 54 |
देवघर | 19 |
धनबाद | 39 |
दुमका | 285 |
पूर्वी सिंहभूम | 224 |
गढ़वा | 04 |
गिरिडीह | 05 |
गोड्डा | 20 |
गुमला | 09 |
हजारीबाग | 24 |
जामताड़ा | 03 |
खूंटी | 02 |
कोडरमा | 28 |
लातेहार | 69 |
लोहरदगा | 07 |
पाकुड़ | 02 |
पलामू | 25 |
रामगढ़ | 14 |
रांची | 199 |
साहिबगंज | 16 |
सरायकेला | 12 |
सिमडेगा | 112 |
पश्चिमी सिंहभूम | 44 |
इसे भी पढ़ें – जनवरी में बारिश ने बढ़ाई ठंड, तोड़ा 121 साल का रिकॉर्ड, पहाड़ी इलाकों में अलर्ट