Ranchi : झारखंड में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. पिछले 24 घंटे में कोरोना से 10 लोगों की मौत हो गयी. धनबाद से 2, पूर्वी सिंहभूम में 5, गुमला में 1, खूंटी में 1 और पश्चिमी सिंहभूम में 1 कोरोना संक्रमित की मौत हुई. राज्य में मौत का आंकड़ा बढ़कर 5235 पर पहुंच गया.
24 घंटे में 4283 कोरोना मरीज हुए स्वस्थ
राज्यभर में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2449 नये मरीज मिले. जिसके बाद एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 25578 पर पहुंच गयी. हालांकि राहत भरी खबर ये है कि बीते 24 घंटे में 4283 कोरोना मरीज स्वस्थ हुए.
इन जिलों में मिले इतने नये मरीज
जिला | संक्रमितों की संख्या |
रांची | 757 |
पूर्वी सिंहभूम | 474 |
सिमडेगा | 131 |
धनबाद | 124 |
दुमका | 211 |
बोकारो | 53 |
चतरा | 65 |
देवघर | 48 |
गढ़वा | 44 |
गिरिडीह | 09 |
गोड्डा | 45 |
गुमला | 47 |
हजारीबाग | 20 |
जामताड़ा | 10 |
खूंटी | 53 |
कोडरमा | 20 |
लातेहार | 09 |
लोहरदगा | 39 |
पाकुड़ | 04 |
पलामू | 52 |
रामगढ़ | 89 |
साहिबगंज | 91 |
सरायकेला | 23 |
पश्चिमी सिंहभूम | 31 |
इसे भी पढ़े : अमर जवान ज्योति का आज राष्ट्रीय युद्ध स्मारक में जल रही लौ में विलय होगा, राहुल ने किया विरोध
Subscribe
Login
0 Comments