Ranchi : झारखंड में कोरोना के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. हर दिन कोरोना संक्रमण से लोगों की जान भी जा रही है. बीते 24 घंटे में कोरोना से 9 लोगों की मौत हो गयी. शुक्रवार को देवघर के 2, धनबाद में 1, पूर्वी सिंहभूम जिले में 3, खूंटी में 1 और रांची में 2 कोरोना संक्रमित की जान चली गयी. जिसके बाद मौत का आंकड़ा बढ़कर 5244 पर पहुंच गया.
24 घंटे में 3814 कोरोना मरीज हुए स्वस्थ
पिछले 24 घंटे में राज्य भर में कोरोना के 2015 नये मरीज मिले. जिसके बाद एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 23770 पर पहुंच गयी. हालांकि थोड़ी राहत की बात ये है कि बीते 24 घंटे में 3814 कोरोना मरीज स्वस्थ हुए.
इसे भी पढ़े : सात सप्ताह बाद विदेशी मुद्रा भंडार ने लगाई छलांग, 634.965 अरब डॉलर हुआ भंडार
इन जिलों में मिले इतने नये मरीज
जिला |
संक्रमितों की संख्या |
रांची |
487 |
पूर्वी सिंहभूम |
466 |
सिमडेगा |
73 |
धनबाद |
53 |
दुमका |
87 |
बोकारो |
116 |
चतरा |
92 |
देवघर |
50 |
गढ़वा |
11 |
गिरिडीह |
02 |
गोड्डा |
146 |
गुमला |
25 |
हजारीबाग |
17 |
जामताड़ा |
03 |
खूंटी |
63 |
कोडरमा |
14 |
लातेहार |
72 |
लोहरदगा |
23 |
पाकुड़ |
24 |
पलामू |
31 |
रामगढ़ |
18 |
साहिबगंज |
66 |
सरायकेला |
19 |
पश्चिमी सिंहभूम |
57 |
इसे भी पढ़े : बॉलीवुड की देसी गर्ल बनीं मां, सेरोगेसी से हुआ बच्चे का जन्म
Subscribe
Login
0 Comments