Ranchi : बिहार में विधानसभा उपचुनाव की डुगडुगी बज चुकी है. दो सीटे तारापुर (मुंगेर) और कुशेश्वरस्थान (दरभंगा) निर्वाचन क्षेत्र में सियासी हलचल बढ़ गई है. तारापुर विधायक मेवालाल चौधरी और कुशेश्वरस्थान विधायक शशि भूषण हजारी के कोरोना से निधन के बाद से दोनों ही सीटें खाली है. 30 अक्टूबर को दोनों ही सीटों पर मतदान होगा और 2 नवंबर को मतगणना की जाएगी. ऐसे में झारखंड प्रदेश राजद की टीम अपने दल के उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित करने को लेकर दोनों ही सीटों पर प्रचार का कमान संभालेंगे.
इसे भी पढ़ें – सिंहभूम चैंबर ने रेल जीएम से राजस्थान तक सीधी रेल सेवा शुरू करने की मांग की
झारखंड राजद ने की है दो टीम की घोषणा
झारखंड राजद के प्रदेश अध्यक्ष अभय सिंह ने दोनों सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर प्रचार का कमान संभालने के लिए दो टीम की घोषणा की है. उन्होंने सभी नेताओं को आदेश दिया है कि वे आवंटित विधानसभा सीटों पर कैम्प करते हुए राजद के उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित करने के लिए एड़ी चोटी एक करें.
इसे भी पढ़ें – भुइयांडीह लकड़ी टाल के पास घर से मोबाइल फोन की चोरी, पड़ोसी को बनाया आरोपी
जानें किन सीटों में किसे मिले जिम्मेदारी
कुशेश्वर स्थान : अभय कुमार सिंह(प्रदेश अध्यक्ष), सत्यानंद भोक्ता, श्रम नियोजन एवं कौशल विकास मंत्री, सुभाष यादव कोषाध्यक्ष सह पूर्व प्रत्याशी लोकसभा चतरा, दीपक चंद्रवंशी प्रदेश महासचिव, लक्ष्मण यादव प्रदेश उपाध्यक्ष, नरेश सिंह पलामू, गिरजानंद, शैलेन्द्र शर्मा प्रदेश प्रवक्ता, स्मिता लकड़ा प्रदेश प्रवक्ता, अनिता यादव प्रदेश प्रवक्ता, चन्द्रिका यादव प्रदेश महासचिव, ज्वाला यादव चतरा, मो. सदाकत अंसारी प्रदेश सचिव, विजय रविदास प्रदेश सचिव, सुनील यादव प्रदेश सचिव, डॉ. जावेद कोडरमा, अवधेश यादव बोकारो, नवलकिशोर यादव चतरा जिलाध्यक्ष, प्रदीप यादव कोडरमा, डॉ.अरुण कुमार प्रदेश महासचिव, मो. इम्तियाज हुसैन वारसी प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, कैसर हुसैन वारसी प्रदेश सचिव, धर्मेन्द्र महतो प्रदेश अध्यक्ष पिछड़ा प्रकोष्ठ, राजेश रौशन प्रदेश अध्यक्ष दलित प्रकोष्ठ, महावीर सिंह चंद्रवंशी प्रदेश अध्यक्ष किसान प्रकोष्ठ, गौरीशंकर यादव प्रदेश अध्यक्ष खटाल प्रकोष्ठ, मो. मुमताज कुरैशी महानगर अध्यक्ष धनबाद, तारकेश्वर यादव जिला अध्यक्ष धनबाद, अनिल सिंह आजाद रांची, मो. गुलजार अंसारी जिला अध्यक्ष रामगढ़, रामधन यादव जिला अध्यक्ष कोडरमा, रामप्रवेश यादव जिला अध्यक्ष लातेहार, मो. शकील अख्तर जिला अध्यक्ष लोहरदगा, सूरज सिंह गढ़वा, रजिउल्लाह खान जिला अध्यक्ष जमशेदपुर, संंजय कुमार सिंह जिला अध्यक्ष सरायकेला खरसांवां, अंजल किशोर सिंह सोशल मीडिया प्रभारी, अनिल यादव रांची, विनोद यादव नामकुम, विजय महतो प्रदेश महासचिव को जिम्मेवारी सौंपी गई है.
तारापुर विधानसभा : संजय प्रसाद यादव प्रधान महासचिव पूर्व विधायक गोड्डा, सुरेश पासवान अध्यक्ष संसदीय बोर्ड सह पूर्व मंत्री देवघर, संजय कुमार सिंह यादव पूर्व विधायक हुसैनाबाद, घुरन राम पूर्व सांसद पलामू, विजय राम पूर्व प्रत्याशी छतरपुर, राजेश यादव प्रदेश उपाध्यक्ष रांची, श्याम दास सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष रांची, मंजू शाह प्रदेश उपाध्यक्ष जमशेदपुर, शिवनाथ यादव प्रदेश उपाध्यक्ष कोडरमा, मो. जमीरूद्दीन अंसारी प्रदेश महासचिव गढ़वा, रंजन कुमार प्रदेश अध्यक्ष युवा राजद, विक्रम प्रसाद यादव बोकारो, विजय यादव प्रदेश उपाध्यक्ष रांची, दिवाकर यादव प्रदेश महासचिव जामताड़ा, मदन यादव रांची, घनश्याम चौधरी प्रदेश महासचिव बोकारो, संजय भारद्वाज देवघर, तारापदो धीवर प्रदेश महासचिव धनबाद, मो. हातीम अंसारी प्रदेश महासचिव धनबाद, अरविंद पांडेय प्रदेश सचिव देवघर, आशुतोष रंजन प्रदेश महासचिव रांची, पिंकी यादव प्रदेश महासचिव रांची, विजय यादव देवघर, भूतनाथ यादव प्रदेश महासचिव देवघर, पुनम झा गोड्डा, पूर्णेंदू यादव प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, सुनीता चौधरी प्रदेश महासचिव रांची, कमलेश यादव प्रदेश महासचिव रांची, मनोज कुमार प्रदेश प्रवक्ता रांची, बुधनारायण यादव जिला अध्यक्ष बोकारो, मो. अब्दुल गफ्फार अंसारी जिला अध्यक्ष रांची, अर्जुन यादव महानगर अध्यक्ष रांची, अनिल यादव गिरिडिह, मनोज यादव कोडरमा, अमरेन्द्र यादव जिला अध्यक्ष दुमका, दिनेश यादव जिला अध्यक्ष जामताड़ा, सत्यनारायण यादव जिला अध्यक्ष साहेबगंज, मनोज रवानी प्रदेश सचिव देवघर, सुनील कुमार उर्फ मुन्ना प्रदेश सचिव साहेबगंज, भागवत यादव प्रदेश अध्यक्ष बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ गढ़वा, रामनाथ पासवान प्रदेश अध्यक्ष शिक्षक प्रकोष्ठ गढ़वा एवं रमेश पासवान प्रदेश अध्यक्ष अधिवक्ता प्रकोष्ठ पलामु को चुनाव प्रचार की बागडोर सौंपी गई है
इसे भी पढ़ें – आफत की बारिश: केरल में ताश की तरह ढहा घर, कई इलाके डूबे,खिलौनों की तरह तैर रही गाड़ियां