Ranchi: झारखंड में मौसम का मिजाज बदल गया है. राज्य के अधिकांश जिलों में बादल छाए हुए हैं. कई जिलों में कोहरा की स्थिति भी बनी हुई है. मौसम केंद्र के अनुसार 27 दिसंबर तक बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है. शनिवार को राजधानी रांची का तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. सबसे कम तापमान पश्चिमी सिंहभूम का 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसी तरह खूंटी का 9.1 डिग्री सेल्सियस, लोहरदगा का 11.8 डिग्री सेल्सियस, गुमला 10.1 डिग्री सेल्सियस रहा. चतरा, गढ़वा, हजारीबाग, लातेहार, पलामू का तापमान 12.1 से 12.8 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया. धनबाद, किरीबुरू, साहिबगंज का तापमान 13.1 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया. देवघर और गोड्डा का तापमान 14.5 डिग्री तक रहा. गिरिडीह और पाकुड़ का तापमान 15.5 डिग्री तक रहा.
इसे भी पढ़ें- मोदी सरकार के कार्यकाल में 23 गुना बढ़ा भारत का रक्षा निर्यात, ब्रह्मोस, आकाश मिसाइल, तेजस की विदेशों में डिमांड