Khunti : जिले के अड़की थाना क्षेत्र स्थित सेरंगहातु गांव में बीते तीन अगस्त को ओझा गुनी का आरोप लगाकर बुजुर्ग (भानू मुंडा) की हत्या कर दी गयी थी. इस मामले में पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपियों में सुखराम मुंडा, गुरुवा मुंडा, राम मुंडा, मदन मुंडा, ऋषु मुंडा, बाले मुंडा और सामु मुंडा शामिल हैं. पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से हत्याकांड में इस्तेमाल किये गये धारदार हथियार और ओझा गुनी में प्रयोग किया गया एक लोहे का त्रिशूल भी बरामद किया है. (पढ़ें, रांची: घूस लेते गिरफ्तार हुए एक्सक्यूटिव इंजीनियर के खिलाफ CM ने पीई दर्ज करने की दी अनुमति)
जानें क्या है मामला
गिरफ्तार आरोपियों में शामिल राम मुंडा ओझा गुनी का काम करता था. राम मुंडा ने भानु मुंडा की पत्नी बिरसपति मुंडा पर मारुति मुंडा को डायन करके मारने की बात कही. जिसके बाद सभी ने मिलकर धारदार हथियार से भानु मुंडा की हत्या कर दी.
इसे भी पढ़ें : तिलैया डैम से एक व्यक्ति का शव बरामद, फैली सनसनी