Jaynagar(Koderma): राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जयनगर प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रखंड कर्मियों ने बिरसा मुंडा की जयंती समारोह पूर्वक मनाई.मौके पर प्रखंड के सभी कर्मियों ने बारी-बारी भगवान बिरसा मुंडा की चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया.साथ ही भगवान बिरसा मुंडा की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके जीवन शैली से प्रेरणा लेने का संकल्प दोहराया. बताया गया कि भगवान बिरसा मुंडा एक कर्मठ, क्रांतिकारी व वीर सपूत थे. जिन्होंने आदिवासी समाज में फैले अंधविश्वास और कुरीतियों को दूर करने का प्रयास किया. बिरसा मुंडा ही औपनिवेशिक शोषण के खिलाफ उलगुलान का आह्वान किया था. आज का दिन झारखंड वासियों के लिए ऐतिहासिक अविस्मरणीय क्षण है. झारखंड उन्हीं के बलिदान का परिणाम है.
इसे भी पढ़ें–रांची : शोभायात्रा के साथ मां काली की प्रतिमाओं का हुआ विसर्जन
मौके पर ये रहे मौजूद
मौके पर प्रधान सहायक तानेश्वर राम, प्रखण्ड समन्वयक (पीएमएवाई) रवि कुमार, गिरधारी प्रसाद, दीपक कुमार,संदीप कुमार, आकांक्षी प्रखण्ड फैलो अशोक कुमार, मनोरंजन कुमार, पंचायत सचिव शिव कुमार यादव, रंजीत राणा, प्रकाश साव, सुरेश चंद्र पासवान, खुर्शीद मियां, विजय शर्मा, कुंदन कुमार, पिंटू कुमार, सुरेश कुमार, प्रिंस रोबिन, अशोक कुमार, विकास रंजन, अनिल कुमार यादव,अंजनी कुमारी , अंजू कुमारी, संगीता कुमारी, रामेश्वर प्रसाद इत्यादि लोग उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें–हजारीबाग : राजनीतिक पार्टी-संगठनों ने बिरसा मुंडा को अर्पित की श्रद्धांजलि