Koderma : झुमरीतिलैया स्थित मोदी सेवा सदन में झारखंड प्रदेश वर्णवाल वैश्य महासभा की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक किया गया. जिसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष सदानंद बर्णवाल ने किया. कार्यक्रम की शुरुआत महाराजा अहिबरण की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि करके किया गया. उसके बाद चंद्रलता वर्णवाल व सरिता वर्णवाल के द्वारा स्वागत गान प्रस्तुत किया गया. इसके बाद सभी जिले से आए पदाधिकारियों का अहिबरण वंशज के द्वारा अंग वस्त्र और माल्यार्पण करके स्वागत किया गया. उसके बाद कोडरमा जिले में पंचायत चुनाव में जीते हुए उम्मीदवार चंदवारा प्रमुख मंजू देवी, कन्दरपडी पंचायत समिति सदस्य रूबी देवी, मरकचो पंचायत समिति नितिन चंद्रगुप्ता, रूपायडीह पंचायत उपमुखिया चंदन वर्णवाल और स्वजातीय मीडिया बंधुओं का वंशज के द्वारा अंग वस्त्र और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया. पूरे समाज के लोगों के द्वारा स्वतंत्रता सेनानी सह भूतपूर्व विधायक विश्वनाथ मोदी चौक जाकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया. प्रदेश अध्यक्ष सदानंद वर्णवाल ने कहा कि समाज के सर्वांगीण विकास के लिए प्रदेश कमिटी हमेशा तत्पर रहेगी, और जो भी लोग राजनीति में आगे आना चाहते है उनके लिए तन मन धन से सहयोग की जाएगी, जिससे मोदी वर्णवाल समाज भी राजनीति में अपना वर्चस्व बना सके. जिला अध्यक्ष रामेश्वर मोदी ने कहा कि अहिबरण वंशज सामाजिक क्षेत्र में बहुत ही अच्छा कार्य कर रही है.
इसे भी पढ़ें- रांची: 13 से 15 अगस्त तक हर घर में तिरंगा फहराना सुनिश्वित कराएं भाजपा कार्यकर्ता: तावड़े
युवाओं को आगे आना होगा- सूर्यदेव मोदी
अहिबरण अध्यक्ष सूर्यदेव मोदी ने कहा कि समाज को मजबूत बनाने के लिए युवाओं को आगे आना होगा. कार्यक्रम का संचालन डॉ बी एन पी वर्णवाल ने किया. धन्यवाद ज्ञापन युवा अध्यक्ष अजय वर्णवाल ने किया. बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष बैजनाथ वर्णवाल,महामंत्री देवनंदन वर्णवाल, प्रदेश युवा अध्यक्ष सुधांशु वर्णवाल, जिला अध्यक्ष रामेश्वर मोदी, सचिव बलदेव मोदी, अहिबरण वंशज अध्यक्ष सूर्यदेव मोदी, सचिव पंकज वर्णवाल, पूर्व DDC नारायण मोदी, मरकचो पूर्व प्रमुख सावित्री देवी, सांसद प्रतिनिधि ईश्वरदेव वर्णवाल व सुरेन्द्र मोदी, निवर्तमान वार्ड पार्षद बालगोविंद मोदी,विष्णु वर्णवाल, सुभाष मोदी, मुरली मोदी, अजय वर्णवाल, प्रवीण वर्णवाल, लखनलाल वर्णवाल,रोहित कुमार, साहिल मोदी, सुनील कुमार, सकलदेव मोदी, विकास कुमार, रबीन्द्रनाथ, अनूप वर्णवाल, अरुण वर्णवाल, चंदन वर्णवाल, परमेश्वर मोदी, राम कुमार, पल्लव वर्णवाल, प्रदीप सुमन, बरून मोदी, संजीव मोदी, बीरेन्द्र मोदी, अक्षय वर्णवाल, प्रमोद वर्णवाल, अशोक मोदी, संतोष वर्णवाल उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें- जमशेदपुर : सरयू राय ने की ‘बाबा भोले देवघर वाले’ एलबम की लांचिंग