Latehar : झारखंड सरकार के खिलाफ बीजेपी मंडल समिति ने धरना प्रदर्शन किया. मनिका हाईस्कूल मैदान, पंचमढ़ी चौक और ब्लॉक परिसर तक एक रैली निकाली गयी. धरना की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अजीत कुमार ने किया. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जिला संगठन प्रभारी मुकेश निरंजन सिन्हा ने कहा कि झारखंड में महागठबंधन की सरकार हर मोर्चे पर विफल है. सरकार सिर्फ घोषणाओं की सरकार बन कर रह गई है. पूर्व विधायक सह जिला अध्यक्ष हरिकृष्ण सिंह ने कहा कि हेमंत की सरकार सिर्फ झारखंड की खनिज संपदा को लूटने में लगी है. प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजधानी प्रसाद यादव, अवधेश सिंह चेरो, पूर्व जिला परिषद सदस्य रघु पाल सिंह, महेश सिंह, प्रखंड प्रमुख प्रतिमा देवी, भाजयुमो अध्यक्ष छोटू राजा, अजा अध्यक्ष बबन पासवान, कौशल किशोर प्रसाद, अंकित राज गोलू ने भी सभा को संबोधित किया. मौके पर जिला महामंत्री पंकज सिंह, बंशी यादव, पंकज यादव, गंगा प्रसाद यादव, लव कुमार दुबे, विश्वनाथ राय, धर्मजीत राय, मनदीप कुमार, विनोद यादव, उमेश यादव, आनंद सिंह, सहायक सिंह, पंचायत समिति सदस्य देवधारी उरांव, विकास तिवारी, महेंद्र सिंह, दरोगी यादव, राजकुमार तिवारी, अरविंद तिवारी, सुनील तिवारी, रामलाल तिवारी, कामेश्वर तिवारी, श्यामलाल पासवान, उमेश पासवान, अनुज पासवान, संतोष यादव वीरेंद्र यादव उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें–पाकुड़ : विधानसभा में 1932 खतियान आधारित बिल पास होने पर झामुमो ने मनाया जश्न