Pakur : पाकुड़ के रथ मेला मैदान में शनिवार 12 नवंबर को कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा का आयोजन करेगी. कार्यक्रम के तहत रथ मेला मैदान में विशाल जनसभा की जाएगी. कांग्रेस जिलाध्यक्ष उदय लखवानी ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि कार्यक्रम में जिले भर से हज़ारों कार्यकर्ता व आम नागरिक शरीक होंगे. उदय लखवानी ने बताया कि जनसभा को भारत जोड़ो यात्रा के संयोजक सुबोध कांत सहाय, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर व ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम संबोधित करेंगे.
यह भी पढ़ें : पाकुड़ : आपूर्ति विभाग के गलत निर्णय के कारण कार्ड धारी परेशान : अनुग्रहित प्रसाद साह
Subscribe
Login
0 Comments