Latehar : 15 नवंबर को बिरसा मुंडा की जयंती को देश भर में अब जनजातीय गौरव दिवस के रुप में मनाया जाता है. इसी दिन साल 2000 में झारखंड राज्य का गठन भी हुआ था. लातेहार भाजपा ग्रामीण मंडल ने भी भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मनायी. इसकी अध्यक्षता ग्रामीण मंडल अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने की. भाजपाइयों ने भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यापर्ण किया. इस दौरान मंडल अध्यक्ष ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की जीवनी से हमे प्रेरणा लेनी चाहिए, उन्होंने देश की स्वतंत्रता के लिए अंग्रेजों से लोहा लिया और कम उम्र में ही वीरगति को प्राप्त हुए. वहीं मंडल कार्यसमिति सदस्य राजबली राम ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने आदिवासियों को संगठित कर उन्हें अपने हक और अधिकार के लिए जागृत किया, ताकि वे अंग्रेजों के खिलाफ मुखर हो सके. मौके पर दिलीप प्रसाद, संतोष प्रसाद, लवकुश प्रसाद और रिक्की प्रसाद के साथ-साथ कई लोग उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें–पाकुड़ : कांग्रेसियों ने भगवान बिरसा को दी श्रद्धांजलि