Saurav Singh
Ranchi : बिहार से अलग होकर झारखंड बने करीब दो दशक गुजर गये. इस दौरान कई सरकारें आयी. कई मुख्यमंत्री बने. लेकिन नक्सलवाद की समस्या तब भी थी और आज भी है. हालांकि अबतक बने सभी सरकारें इसे जड़ खत्म करने का वादा जरूर करती रहीं. कई राजनीतिक दल नक्सलवाद को खत्म करने के वादे के साथ सत्ता तक पहुंचे, लेकिन लोगों के लिए यह समस्या आज भी बनी हुई है. पिछले 22 सालों के दौरान नक्सलियों से ज्यादा झारखंड पुलिस के जवान नक्सल हमले में शहीद हुए हैं. साल 2001 से लेकर 2022 तक 541 से ज्यादा पुलिस के जवान शहीद हुए हैं, वहीं नक्सलियों ने 1887 आम लोगों की हत्या की. जबकि 22 सालों में झारखंड पुलिस ने 319 नक्सलियों को भी मुठभेड़ में मार गिराया है.
इसे भी पढ़ें – Air India पर अमेरिका ने लगाया 14 लाख डॉलर का जुर्माना, यात्रियों को रिफंड करने का आदेश
जानें किस साल कितने जवान हुए शहीद
साल | शहीद हुए जवान |
2001 | 55 |
2002 | 69 |
2003 | 20 |
2004 | 45 |
2005 | 30 |
2006 | 45 |
2007 | 11 |
2008 | 39 |
2009 | 64 |
2010 | 24 |
2011 | 32 |
2012 | 26 |
2013 | 26 |
2014 | 08 |
2015 | 04 |
2016 | 09 |
2017 | 02 |
2018 | 09 |
2019 | 14 |
2020 | 01 |
2021 | 05 |
2022 के नवंबर तक | 03 |
नक्सलियों ने 1887 लोगों की हत्या की
पिछले 22 सालों के दौरान नक्सलियों ने झारखंड के अलग-अलग जिलों में 1887 आम लोगों की हत्या कर दी हैं. जिनमें 2001 में 107, 2002 में 77, 2003 में 93, 2004 में 106, 2005 में 79, 2006 में 93, 2007 में 175, 2008 में 150, 2009 में 138, 2010 में 135, 2011 में 131, 2012 में 124, 2013 में 126, 2014 में 86, 2015 में 47, 2016 में 61, 2017 में 44, 2018 में 27, 2019 में 30, 2020 में 28, 2021 में 16 और 2022 में नवंबर महीने में अबतक 08 आम लोग मारे गये.
सुरक्षाबलों ने 319 नक्सलियों को मार गिराया
साल | मारे गये नक्सलियों की संख्या |
2004 | 18 |
2005 | 05 |
2006 | 17 |
2007 | 14 |
2008 | 46 |
2009 | 21 |
2010 | 14 |
2011 | 18 |
2012 | 04 |
2013 | 13 |
2014 | 10 |
2015 | 25 |
2016 | 21 |
2017 | 12 |
2018 | 26 |
2019 | 26 |
2020 | 14 |
2021 | 06 |
2022 के नवंबर तक | 07 |
8 जिले अधिक नक्सल प्रभावित
झारखंड में आठ जिले सबसे अधिक नक्सल प्रभावित हैं. जिसमें चतरा, गिरिडीह, गुमला, खूंटी, लोहरदगा, लातेहार, सरायकेला- खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम शामिल हैं. जबकि रांची, बोकारो, चतरा, धनबाद, पूर्वी सिंहभूम, गढ़वा, गिरिडीह, गुमला, हजारीबाग, लातेहार, लोहरदगा, पलामू भी नक्सल प्रभावित हैं. झारखंड में 128 इनामी नक्सली हैं.
इसे भी पढ़ें – बोकारो : बीएसएल के ढाई दर्जन से अधिक स्कूलों के भवन बने खंडहर, 42 में 33 पर लगा ताला