धनबाद – भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश दो दिन के दौरे पर झारखंड में हैं। 30 अक्टूबर को मुख्य कार्यक्रम के तौर पर झरिया के भागा में जिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, उपाध्यक्ष सह विधायक जयप्रकाश पटेल, धनबाद सांसद पशुपतिनाथ सिंह, धनबाद विधायक राज सिन्हा, बाघमारा विधायक ढुलू महतो, भाजपा नेत्री रागिनी सिंह आदि शामिल हुईं ।
सम्मेलन में दीपक प्रकाश ने कहा कि झारखंड में विकास ठप है । राजा में विधि- व्यवस्था फेल है। वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन बंद है। केंद्र की योजनाओं को सही से लागू नहीं किया जा रहा है। सरकार ने ट्रांसफर -पोस्टिंग को ही व्यापार बना लिया है। ट्रांसफर -पोस्टिंग में पैसों का खेल हो रहा है। यहां तक कि अधिकारी महीना में पैसे देकर अपना रिचार्ज भी करवा रहे हैं। झारखंड में खनिज संपदा की लूट मची है । धनबाद में कोयला, लोहा लूटा जा रहा है।
झरिया विधायिका पर बरसी रागिनी सिंह
दूसरे वक्ताओं ने भी झारखंड सरकार पर जमकर हमला किया। सभी ने राज्य की कानून -व्यवस्था पर सवाल उठाए और सरकार की नाकामी गिनाई। इस दौरान भाजपा नेत्री रागिनी सिंह, झरिया विधायिका पर जमकर बरसी। कहा कि वे झरिया में कोयला, लोहा के साथ-साथ गरीबों को मिल रहे सरकारी चावल की भी लूट करवा रही हैं। झरिया में गुंडा राज कायम हैं। अगर हम मजबूती से खड़े नहीं रहे, तो वे हमारे कार्यकर्ताओं के साथ भी मारपीट करने से नहीं रुकते।
इससे पहले दीपक प्रकाश ने भुईफोड मंदिर में पूजा-अर्चना की। रागिनी सिंह के आवास सिंह मेंशन गए, जहां उनका स्वागत हुआ। धनबाद के रणधीर वर्मा चौक, झरिया के कतरास मोड़ सहित कई जगह पर भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा स्वागत किया किया।
यह भी पढ़ें – बीएड एडमिशन के अंतिम दिन लगी लंबी कतार https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=178519&action=edit