Jhumri Tilaiya (Koderma): झुमरी तिलैया नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत चित्रगुप्त नगर में भगवान चित्रगुप्त की पूजा अर्चना बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम से की जा रही है. समिति के अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार अभय ने कहा कि यहां पर भगवान चित्रगुप्त की पूजा 42 वर्षो से की जा रही है. कहा जाता है कि कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को यमराज के सहायक चित्रगुप्त महाराज की पूजा की जाती है. माना जाता है कि भगवान चित्रगुप्त की पूजा करने से हरेक व्यक्ति को मृत्यु के बाद नरक की यातनाएं नहीं झेलनी पड़ती है. चित्रगुप्त भगवान सभी मनुष्यों के कर्मों का लेखाजोखा अपने पास रखते हैं , इसीलिए कहा जाता है कि मनुष्य को अपने कर्मो के हिसाब से ही उन्हें फल मिलता है इसलिए उन्हें यमराज का सहायक भी कहते हैं. भगवान चित्रगुप्त की पूजा कायस्थ समुदाय के लोग करते हैं. वहीं लाइटिंग का काम सोनिया लाइट के द्वारा किया गया है. पूजा को सफल बनाने में सचिव रविन्द्र कुमार मोती,ओमकार सिन्हा,गौतम कुमार, नीरज कुमार,ऋषिकांत एवं दर्जनों लोग लगे हुए है. वही भगवान चित्रगुप्त की पूजा अर्चना रामलखन पांडेय कर रहे हैं.
इसे भी पढ़ें–कोडरमा : प्रखंड कर्मियों ने भगवान बिरसा मुंडा को किया नमन