Ranchi : राजधानी समेत पूरे झारखंड में तापमान के गिरते ही ठंड बढ़ने लगी है. मौसम विभाग के अनुसार, रांची में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. सोमवार को न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले हफ्ते में राजधानी का न्यूनतम तापमान 8 से 9 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है. पिछले 24 घंटे में राज्य में मौसम शुष्क रहा. सबसे अधिक तापमान 30.4 °C चाईबासा में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम तापमान 09.1°C सिमडेगा में दर्ज किया गया. 16 नवंबर को रांची में आंशिक बादल छाये रहेंगे. अधिकतम तापमान 26 °C) व न्यूनतम तापमान 12 °C रहेगा.
इसे भी पढ़ें – हमारी सरकार राज्यवासियों के स्वाभिमान से कभी भी समझौता नहीं होने देगी : हेमंत सोरेन
Subscribe
Login
0 Comments