Jamshedpur : भाजमो जमशेदपुर महानगर की बैठक विधानसभा कार्यालय बारीडीह में सोमवार को हुई. बैठक में विधायक सरयू राय ने दीपावली और छठ की तैयारियों की समीक्षा की. उन्होंने कहा कि दीपावली को पर्यावरण मित्रता के तर्ज पर मनाएं, पटाखे ऐसे फोड़े जिससे पर्यावरण कम से कम दूषित हो. दीये कुम्हार से ही खरीदें, चीन निर्मित लाइटों व अन्य सामान का पूर्ण रूप से बहिष्कार करें. त्योहारों के लिए सभी आवश्यकताओं की सूची जुस्को और जमशेदपुर अक्षेस को सौंपी जाएगी और जल्द सुदृढ़ व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी. बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने कहा की छठ एवं दीपावली की तैयारियों की जिम्मेदारी महिलाओं ने ली है. महिलाएं क्षेत्र के घाटों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा ले रही हैं. भाजमो केंद्रीय दीपावली और छठ पूजा समिति ने बैठक में अब तक की तैयारियों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया. इसमें छठ घाटों की वस्तुस्थिति और अन्य आवश्यकताओं के बारे में बताया गया. गोलमुरी में 12 छठ घाट हैं. वहां मरम्मत, साफ-सफाई और टेंट की व्यवस्था, पुराने छठ घाटों की मरम्मत जल्द शुरू करने, सभी छठ घाटों में टेंट, नदी किनारे वाले छठ घाटों में महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम, चाय बिस्कुट की व्यवस्था, आम के दातुन, दूध की व्यवस्था, लाइट व माइक की व्यवस्था, बारीडीह में सात छठ घाटों पर बैरिकेडिंग की व्यवस्था आदि की बात कही गई. मंडल में कितने नए घाट निर्माण कराना है इस पर महिला मोर्चा की अध्यक्ष पहल करें और सभी महिला मोर्चा का सहयोग करें. बैठक में भाजमो पूर्वी विधानसभा संयोजक अजय सिन्हा, महामंत्री कुलविंदर सिंह पन्नु, मनोज सिंह उज्जैन, उपाध्यक्ष वंदना नामता, मंत्री विकास गुप्ता, कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद, महानगर प्रवक्ता आकाश शाह, केंद्रीय दीपावली एवं छठ पूजा समिति की संयोजिका मंजू सिंह आदि मौजूद थे.
पश्चिम विस क्षेत्र की विधायक ने की बैठक
दूसरी ओर केंद्रीय दीपावली एवं छठ पूजा समिति पश्चिम विधानसभा क्षेत्र की बैठक संयोजिका मंजू सिंह की अध्यक्षता में विधायक सरयू राय के बिष्टुपुर स्थित आवासीय कार्यालय में आयोजित की गई. बैठक में विधायक सरयू राय ने पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख छठ घाटों की तैयारियों पर चर्चा की. समिति की सह संयोजिका किरण सिंह ने क्षेत्र में स्थित छठ घाटों की समस्याओं को बताया. इसमें घाटों की साफ-सफाई, विद्युत व्यवस्था, टेंट, माइक, चेंजिंग रूम, सुरक्षा के लिए बैरिकेडिंग, छठ व्रतधारियों के लिए पूजन सामग्री, चाय बिस्कुट की व्यवस्था आदि पर वार्ता हुई. विधायक सरयू राय ने कहा की मानगो नगर निगम के विशेष पदाधिकारी से वार्ता कर व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जाएगा. बैठक में सोशल मीडिया प्रतिनिधि शेषनाथ पाठक, उलीडीह मंडल अध्यक्ष प्रवीण सिंह, मानगो मंडल अध्यक्ष कन्हैया ओझा, साकची (पश्चिम) मंडल अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह, सुनीता सिंह, मिष्टु सोना, काकोली मुखर्जी, पिंकी विश्वास, मानो महापात्रा, शुशीला सिंह, आरती मुखी, सीता देवी, सीमा गोस्वामी, उलीडीह मंडल महामंत्री प्रेस सक्सेना, इंदु शेखर सिंह, मानगो मंडल महामंत्री नीरज साह, लखी मुंडा आदि उपस्थित थे.