Ranchi: साहिबगंज स्थित जय बजरंगबली स्टोन वर्क्स का मालिक मुंगेरी यादव गिरफ्तार हुआ है. उसे पुलिस ने राजमहल थाना में दर्ज कांड संख्या 67/22 में गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने मुंगेरी यादव को रांची CJM कोर्ट के समक्ष पेश किया. CJM कोर्ट में पेशी के दौरान पुलिस ने उसे ट्रांजिट रिमांड पर साहेबगंज ले जाने की इजाज़त मांगी, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया.
इसे पढ़ें- रांची में अर्बन आउटकम फ्रेमवर्क 2022 का पहला वर्कशॉप, 125 शहरों के तकनीकी विशेषज्ञ पहुंचे
पंकज मिश्रा का करीबी था मुंगेरी
कोर्ट ने पुलिस को 48 घंटे की ट्रांजिट रिमांड दी है. साहिबगंज जिले के बरहेट थाना की पुलिस ने शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए रांची एयरपोर्ट थाना क्षेत्र से मुंगेरी यादव उर्फ प्रकाश यादव को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि मुंगेरी यादव का कुछ साल पहले तक पंकज मिश्रा से अच्छे संबंध थे. लेकिन दोनों के बीच विवाद होने की वजह से रिश्ते में खटास में आ गई थी.
इसे भी पढ़ें- झारखंड आंदोलनकारियों ने बिरसा चौक दो घंटे जाम किया, प्रशासन ने विस मार्च से रोका