Ranchi : झारखंड में साल 2021 में नक्सल मामले ज्यादा दर्ज हुए है. साल 2019 और 2020 की तुलना में झारखंड में ज्यादा मामले दर्ज हुए है. जनवरी से जुलाई महीने तक झारखंड में साल 2021 में 216 नक्सल मामले दर्ज हुए है, साल 2020 में 174 और 2019 में 187 मामले दर्ज हुए है. पिछले 31 महीने के दौरान राज्य के अलग-अलग जिले में कुल में 915 मामले दर्ज हुए है.
इसे भी पढ़ें – एक लाख की ऊंचाई पर पहुंचेगा सेंसेक्स? आरबीआई के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने किया निवेशकों को सतर्क
जानिए 3 सालों में कितने मामले हुए दर्ज
साल 2021 में जनवरी से जुलाई तक
माह | मामले |
जनवरी | 40 |
फरवरी | 37 |
मार्च | 29 |
अप्रैल | 28 |
मई | 24 |
जून | 25 |
जुलाई | 33 |
कुल | 216 |
साल 2020 में जनवरी से जुलाई तक
माह | मामले |
जनवरी | 24 |
फरवरी | 20 |
मार्च | 18 |
अप्रैल | 19 |
मई | 31 |
जून | 33 |
जुलाई | 29 |
कुल | 174 |
साल 2019 में जनवरी से जुलाई तक
माह | मामले |
जनवरी | 41 |
फरवरी | 22 |
मार्च | 22 |
अप्रैल | 16 |
मई | 28 |
जून | 33 |
जुलाई | 25 |
कुल | 187 |
झारखंड में सिर्फ 134 इनामी नक्सली ही बचे हैं
झारखंड में अब सिर्फ 134 इनामी नक्सली ही बचे हैं. इस साल में 6 इनामी नक्सली मारे गये हैं. 11 को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जबकि आठ नक्सलियों ने सरेंडर किया है. गौरतलब है कि राज्य में सक्रिय नक्सली और उग्रवादी संगठनों के खिलाफ लगातार पुलिस अभियान चला रही है. पिछले एक साल के दौरान झारखंड के 25 इनामी नक्सली कम हुए हैं. राज्य के अलग-अलग जिले में इस दौरान छह नक्सली मारे गए.
इसे भी पढ़ें –राजस्थान : जयपुर में बड़ा हादसा, 6 परीक्षार्थियों की सड़क दुर्घटना में मौत
8 जिले अधिक नक्सल प्रभावित
देश के 25 अति नक्सल प्रभावित जिले में आठ झारखंड के जिले शामिल हैं. झारखंड में नक्सल प्रभावित 16 जिलों में रांची, बोकारो, चतरा, धनबाद, पूर्वी सिंहभूम, गढ़वा, गिरिडीह, गुमला, हजारीबाग, लातेहार, लोहरदगा, पलामू, सरायकेला-खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम शामिल है. वहीं 8 अति नक्सल प्रभावित जिले में चतरा, गिरिडीह, गुमला, खूंटी, लोहरदगा, लातेहार, सरायकेला- खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम शामिल है.
इसे भी पढ़ें –कोल्हान विश्वविद्यालय: पहली मेरिट लिस्ट में ही को-ऑपरेटिव कॉलेज में बीबीए-बीसीए में सीट फुल