माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की मां श्रीमती हीरा बेन जी का निधन दुःखद। मां का निधन असहनीय और अपूरणीय क्षति होता है। मां का स्थान दुनिया में कोई नहीं ले सकता। (1/2) @narendramodi
— Nitish Kumar (@NitishKumar) December 30, 2022
(2/2) दिवंगत आत्मा की चिर शांति तथा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी एवं उनके परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना है।
— Nitish Kumar (@NitishKumar) December 30, 2022
डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने भी जताया शोक
प्रधानमंत्री श्री नरेंद मोदी जी की माँ श्रीमती हीरा बेन के निधन पर गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि पुण्य आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करें। भावपूर्ण श्रद्धांजलि।
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) December 30, 2022
चिराग पासवान ने भी दी श्रद्धांजलि
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की पूज्य माताश्री श्रीमती हीराबेन का निधन अत्यंत दुःखद है।मैं भलीभांति समझ सकता हूं अपनों को खोने का दर्द। मैंने भी कुछ साल पहले ही पापा को खोया है ।@narendramodi pic.twitter.com/NAfCobZn1X
— युवा बिहारी चिराग पासवान (@iChiragPaswan) December 30, 2022
माँ शब्द नहीं संसार होती है।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की पूज्य माता जी का निधन अत्यंत दुःखद है। ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें।🙏
ॐ शांति!
— R. K. Singh (@RajKSinghIndia) December 30, 2022
मां हीराबेन मोदी ने देश को सच्चा सपूत दिया,उनके जाने से पूरा देश दुखी है..प्रभु उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें।
पुण्य आत्मा को नमन। pic.twitter.com/qZ9jYDmUSr— Shandilya Giriraj Singh (@girirajsinghbjp) December 30, 2022
प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदीजी की माँ के निधन से हम सब लोग दुःखी हैं।ज़िन्दगी की एक शानदार पारी खेल कर विदा हुई।अत्यंत कठिन परिस्थितियों में परिवार को आगे बढ़ाया।बुद्धि से काम करो,शुद्ध जीवन जीयो का मंत्र देकर चली गई @ANI @ZeeBiharNews @News18Bihar
— Sushil Kumar Modi (@SushilModi) December 30, 2022
पीएम मोदी की मां के निधन को लेकर तमाम नेता ट्वीट कर श्रद्धांजलि दे रहे है. बीजेपी सांसद मनोज तिवारी , रवि किशन और निरहुआ ने भी ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी.
करोडों भारतीय माताओ के दुलारे भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की वंदनीय जन्म जननी माता हीराबा के संसार छोड़ने के समाचार ने मन विषाद से भर दिया है।
उनके चरणों में शत शत नमन.. ईश्वर मोदीजी, उनके परिवार व देश को दु:ख की इस घड़ी में शक्ति प्रदान करें ॐ शान्ति pic.twitter.com/FXbusQHZjZ— Manoj Tiwari 🇮🇳 (@ManojTiwariMP) December 30, 2022
माँ ही है जो व्यक्ति के जीवन को संस्कारों से सुपोषित करती है। हीराबा का सात्विक जीवन हम सब के लिए प्रेरणा है। दुख की घड़ी में प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी व परिजनों के प्रति समस्त भारत की गहन संवेदनाएं।
ॐ शांति! pic.twitter.com/hs5K00ILHH— Ravi Kishan (@ravikishann) December 30, 2022
क्या सीरत क्या सूरत थी, माँ ममता की मूरत थी।
मा. प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी की पूज्य माता जी के निधन की सूचना सुनकर मन व्यथित है। ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान व इस दुखद घड़ी में शोकाकुल परिजनों व शुभचिंतकों को धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति pic.twitter.com/xG4o5pfBJb— Nirahua Hindustani (@nirahua1) December 30, 2022
इसे भी पढ़ें : झारखंड में कुपोषित नौनिहाल