Ranchi: लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में नॉमिनेशन अंतिम दिन 25 अप्रैल था. झारखंड में चार सीटों पर चौथे चरण में मतदान होना है. नॉमिनेशन के आखिरी दिन 65 नॉमिनेशन फॉर्म दाखिल किए गए. जिसमें 25 नए प्रत्याशियों ने नॉमिनेशन किया. झारखंड में चार लोकसभा सिंहभूम, खूंटी, लोहरदगा, पलामू के लिए 144 नॉमिनेशन फॉर्म 65 प्रत्याशियों ने दाखिल किए. जिसमें सिंहभूम से 21, लोहरदगा से 17, खूंटी से 16 और पलामू से 11 प्रत्याशी मैदान में उतरे है. उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी झारखंड नेहा अरोड़ा ने कहा की स्क्रूटनी के बाद ही प्रत्याशियों की संख्या स्पष्ट होगी. वहीं नाम वापसी की अंतिम तिथि 29 अप्रैल है. गुरुवार को सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र के 8, खूंटी में 7,लोहरदगा में 7 ,पलामू में 3 नामांकन पत्र दाखिल किया गया.
26 अप्रैल से पांचवे चरण का नेमिनेशन
शुक्रवार से झारखंड के तीन लोकसभा सीट चतरा, कोडरमा और हजारीबाग के नॉमिनेशन की प्रक्रिया शुरू होगी. पांचवे चरण के लिए नॉमिनेशन की आखिरी तिथि 3 मई है.
चौथे चरण में 64 लाख मतदाता
चौथे चरण के मतदान में झारखंड के कुल 2,56,73,706 में से 64,37,460 मतदाता भाग लेंगे. चौथे चरण के मतदान में 32,29,480 पुरुष मतदाता और 32,07,938 महिला मतदाता भाग लेंगे.
चौथे चरण का मतदान झारखंड के 29,521 मतदान केंद्रों में से 7,595 मतदान केंद्रों पर होगा.सिंहभूम , खूंटी और लोहरदगा संसदीय क्षेत्रों में महिला मतदाताओं की संख्या पुरुष मतदाताओं से अधिक है. पलामू में महिला मतदाताओं की तुलना में पुरुष मतदाताओं की संख्या अधिक है. मतदाताओं की संख्या के मामले में झारखंड के तीन सबसे छोटे संसदीय क्षेत्रों में चौथे चरण में मतदान होगा. खूंटी (13,20,808 मतदाता), लोहरदगा (14,36,351 मतदाता) और सिंहभूम (14,41,841 मतदाता) .क्षेत्रफल की दृष्टि से झारखंड में दूसरा सबसे बड़ा संसदीय क्षेत्र, 8,799 वर्ग किमी क्षेत्रफल वाले खूंटी में चौथे चरण में मतदान होना है.
किस लोकसभा से कौन प्रत्याशी
(25 अप्रैल तक अपलोड डाटा के अनुसार)
सिंहभूम लोकसभा
पार्वती किस्कु – निर्दलीय
दामोदर सिंह हांसदा – निर्दलीय
बिसवा विजय मार्डी – अंबेडकराइट पार्टी ऑफ इंडिया
सुधा रानी बेसरा – पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक)
परदेशी लाल मुंडा – बहुजन समाज पार्टी
दुर्गा लाल मुर्मू – निर्दलीय
माधव चंद्रा कुनकल – निर्दलीय
जोबा माझी – जेएमएम
चित्रसेन सिंकु – झारखंड पार्टी
बीर सिंह देवगम – राइट टू रिकॉल पार्टी
जॉन मिरन मुंडा – निर्दलीय
गीता कोड़ा – बीजेपी
पनमनी सिंह – सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कम्युनिस्ट)
खूंटी लोकसभा
काशीनाथ सांगा – लोकहित अधिकार पार्टी
सोमा मुंडा – अबुआ झारखंड पार्टी
अहलद केरकेट्टा – निर्दलीय
अर्पणा हंस – झारखंड पार्टी
बसंत कुमार लोंगा – निर्दलीय
अर्जुन मुंडा – बीजेपी
काली चरण मुंडा – कांग्रेस
बबीता कच्छप – भारत आदिवासी पार्टी
पस्तर संजय कुमार तिर्की – निर्दलीय
प्यारा मुंडू – झारखंड पार्टी
सैमुअल पूर्ति – अंबेडकराइट पार्टी ऑफ इंडिया
समरोन गुरिया – अंबेडकराइट पार्टी ऑफ इंडिया
सावित्री देवी – बहुजन समाज पार्टी
सुबोध पूर्ति – निर्दलीय
जयपाल मुंडा – भागीदारी पार्टी (पी)
लोहरदगा लोकसभा
महेंद्र उरांव – कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया
चमरा लिंडा – निर्दलीय
रामचंद्र भगत – लोकहित अधिकार पार्टी
समीर उरांव – बीजेपी
स्टेफ़न किंडो – निर्दलीय
बिहारी भगत – पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक)
सनिया उरांव – निर्दलीय
मैरिएनस तिग्गा – निर्दलीय
पवन तिग्गा – निर्दलीय
मनी मुंडा – भागीदारी पार्टी (पी)
पलामू लोकसभा
ममता भुइयां – राष्ट्रीय जनता दल
महेंद्र बैठा – सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कम्युनिस्ट)
सत्येंद्र कुमार पासवान – भागीदारी पार्टी (पी)
विष्णु दयाल राम – बीजेपी
वृंदा राम – पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक)
कामेश्वर बैठा – बहुजन समाज पार्टी
अभय कुमार – कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया
सनम राम – लोकहित अधिकार पार्टी