Pakur : पाकुड़ प्रखण्ड के झिकरहटी पश्चिमी पंचायत में झामुमो की पंचायत कमिटी का पुनर्गठन प्रखंड अध्यक्ष मुस्लेउद्दीन शेख़ की अध्यक्षता में किया गया. सर्वसम्मति से फुरकान शेख को पंचायत अध्यक्ष, सचिव जर्शिद शेख, उपाध्यक्ष ललन कुमार हलदर, सह सचिव किताबुद्दीन शेख, संगठन सचिव रकीबुल शेख़, कोषाध्यक्ष प्रदीप रविदास, और कार्यालय सचिव इस्लाम शेख़ को मनोनीत किया गया. चुनाव में प्रखंड अध्यक्ष मुस्लेउद्दीन शेख़ के साथ-साथ पर्यवेक्षक के रूप में पूर्व अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष हबीबुर्रहमान, पूर्व जिला संयुक्त सचिव महमूद आलम, प्रखंड सचिव राजेश सरकार, उपाध्यक्ष अजफरुल शेख और फिरोज आलम मौजूद थे.
यह भी पढ़ें : पाकुड़ : 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए गांव पर करना होगा फोकस : देवीलाल मुर्मू
Subscribe
Login
0 Comments