Pakur : मध्य प्रदेश के भोपाल समेत देश के विभिन्न शहरों में आयोजित रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स में पाकुड़ जिला ओलंपिक संघ के महासचिव व झारखंड साइकिलिंग संघ के कोषाध्यक्ष रणवीर सिंह का चयन साइकिलिंग खेल के टीम प्रबंधक व टीम कोच के रूप में हुआ. रणवीर सिंह रांची से दिल्ली गुरुवार को रवाना होगें.
गौरतलब है कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स के तहत 31 जनवरी से 11 फरवरी तक मध्य प्रदेश के भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन, मंडला, बालाघाट, खरगोन व नई दिल्ली विभिन्न खेलों के इवेंट्स आयोजित हो रहे हैं. झारखंड से एथलेटिक्स, तीरंदाज़ी, हॉकी, साइकिलिंग, भारोत्तोलन, जूडो, स्विमिंग, थांग टा, बॉक्सिंग, गटका, कुश्ती, मलकावा सहित कुल 12 खेलों में प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं.
खेलो इंडिया जैसे बड़े प्रतियोगिता में टीम प्रबंधक व कोच के रूप में चयनित होने पर रणवीर सिंह को जिला खेल पदाधिकारी राहुल कुमार, जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष अम्लान कुसुम सिन्हा उर्फ बुल्टी, जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष अर्धेन्दू शेखर गांगुली, जिला एथलेटिक्स संघ के वरीय उपाध्यक्ष कुंदन कुमार, उपाध्यक्ष जयदेव कुमार मंडल, सुजीत विद्यार्थी, एथलेटिक्स कोच राजेश कोल, मों.फरीद, पंकज अग्रवाल, नारायण चंद्र रॉय, अशोक कुमार सिन्हा, भैरव चुंडा मुर्मू, कृष्णा कुमार, मों.शकील हक, राजा मुर्मू, प्रवीण कुमार, दीपक सिंह सहित राज्य के विभिन्न खेल संघ के पदाधिकारियों व खेल प्रेमियों ने बधाई दी है.
यह भी पढ़ें : पाकुड़ : प्रदेश अध्यक्ष के आगमन को लेकर भाजपा ने की बैठक