Ramgarh : रामगढ़ विधानसभा उप निर्वाचन के लिए बुधवार को जिला समाहरणालय स्थित एनआईसी सभागार में मतदान पदाधिकारियों का प्रथम रेंडमाइजेशन हुआ. मौके पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त माधवी मिश्रा, वरीय पदाधिकारी कार्मिक कोषांग सह उप विकास आयुक्त नागेन्द्र कुमार सिन्हा और निर्वाची पदाधिकारी रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र अनुमंडल पदाधिकारी मोहम्मद जावेद हुसैन मौजूद थे. पीठासीन पदाधिकारियों, प्रथम, द्वितीय और तृतीय मतदान पदाधिकारियों का प्रथम रेंडमाइजेशन किया गया. इस दौरान जिला कार्यपालक दंडाधिकारी सह जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, कार्यपालक दंडाधिकारी सह स्थापना उप समाहर्ता, सहायक जिला जनसंपर्क पदाधिकारी मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें: Budget 2023: जानें परिचर्चा में किया बोले बीजेपी नेता, विशेषज्ञों, बुद्धिजीवियों ने क्या कहा