Ranchi : सरकार ने राज्य के नौ आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है. लंबे समय से खाली चल रहे रांची डीआईजी के पद पर पंकज कंबोज को पदस्थापित किया गया है. इससे संबंधित अधिसूचना शुक्रवार की रात जारी कर दी गई है.
इसे भी पढ़ें : सदन में बेरोजगारी भत्ता और निजी क्षेत्र में आरक्षण की घोषणा कर सकते हैं सीएम हेमंत सोरेन
जानिए कौन कहां गए
- झारखंड पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड रांची के पद पर पदस्थापित आरके मल्लिक को एडीजी मुख्यालय के पद पर पदस्थापित किया गया है. आरके मल्लिक अपने कार्यों के अतिरिक्त एडीजी अभियान के प्रभार में रहेंगे.
- एडीजी अभियान के पद पर पदस्थापित नवीन कुमार सिंह को एडीजी संचार एवं तकनीकी सेवा झारखंड रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है.
- आईजी प्रोविजन के पद पर पदस्थापित सुमन गुप्ता को स्थानांतरित करते हुए आईजी रेल के पद पर पदस्थापित किया गया है.
- आईजी ट्रेनिंग के पद पर पदस्थापित प्रिया दुबे को स्थानांतरित करते हुए आईजी बोकारो के पद पर पदस्थापित किया गया है. प्रिया दुबे अपने कार्यों के अतिरिक्त आईजी दुमका के प्रभार में रहेंगी.
- हजारीबाग डीआईजी के पद पर पदस्थापित एवी होमकर को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक आईजी अभियान के पद पर पदस्थापित किया गया है. एवी होमकर अपने कार्यों के अतिरिक्त आईजी एसटीएफ के प्रभार में रहेंगे.
- डीआईजी बोकारो के पद पर पदस्थापित प्रभात कुमार को स्थानांतरित करते हुए आईजी प्रोविजन के पद पर पदस्थापित किया गया है.
- एसीबी डीआईजी झारखंड रांची के पद पर पदस्थापित पंकज कंबोज को स्थानांतरित करते हुए डीआईजी रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है. पंकज कंबोज अपने कार्यों के अतिरिक्त एसीबी डीआईजी के प्रभार में रहेंगे.
- डीआईजी बजट के पद पर पदस्थापित अनूप बिरथरे को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक डीआईजी एसटीएफ झारखंड रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है. बिरथरे अपने कार्यों के अतिरिक्त अगले आदेश तक डीआईजी स्पेशल ब्रांच के प्रभार में रहेंगे.
- जैप 8 कमांडेंट के पद पर पदस्थापित पटेल मयूर कन्हैयालाल को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक डीआईजी बजट झारखंड रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है.
इसे भी पढ़ें : ई-गुरुकुल केंद्रों में 8,000 युवाओं को बनाया जाएगा हुनरमंद, पासआउट के दिन मिलेगा नियुक्ति पत्र