Patamda : बोड़ाम प्रखंड के डिमना लेक परिसर में झारखंड पशुपालन विभागीय एआई कर्मचारी संघ (कृत्रिम गर्भाधान संघ) की एक महत्वपूर्ण बैठक प्रदेश उपाध्यक्ष किशोर कुमार तिवारी की अध्यक्षता में शुक्रवार को संपन्न हुई. बैठक में आगामी सात नवंबर को रांची में आयोजित रैली को सफल बनाने के उद्देश्य से किया गया. इस दौरान जिला कमेटी और प्रखंड कमेटी का गठन कर पदाधिकारियों के नाम की घोषणा की गई.
इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर : तमिलनाडु के अरुण ने एमएनपीएस के बच्चों को बताया देशी बीज का महत्व
7 नवम्बर की रैली में अधिक से अधिक संख्या में शामिल हों कर्मचारी
बैठक में जिलाध्यक्ष सुभाशीष दास, उपाध्यक्ष जीतू मांडी, दुलाल महतो, अजय महतो, महामंत्री पंचानन प्रमाणिक, कोषाध्यक्ष मोतीलाल मुंडा, महासचिव संजय कुमार सिंह, संयुक्त सचिव निर्मल बेसरा, दिकू सोरेन, कार्यालय प्रभारी लंबोदर टुडू, प्रेस प्रवक्ता शक्तिपद महतो के नाम की घोषणा की गई. अपने संबोधन में प्रदेश उपाध्यक्ष किशोर कुमार तिवारी ने कहा कि आगामी सात नवंबर को रैली में सभी जिले से अधिक से अधिक संख्या में एआई कर्मचारी शामिल होंगे.