Patamda: भारतीय जनता पार्टी एमजीएम मंडल की बैठक मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह मुंडा की अध्यक्षता में गुरमा में संपन्न हुई. बैठक में सांसद विद्युत वरण महतो को संसद रत्न पुरस्कार से सम्मानित होने के बाद दिल्ली से जमशेदपुर आगमन पर 2 अप्रैल को सांसद विद्युत वरण महतो का भव्य स्वागत करने की तैयारी पर चर्चा की गई.
इसे भी पढ़ें: चांडिल : पिस्तौल और पांच जिंदा कारतूस के साथ दो बदमाश गिरफ्तार
शहर आगमन पर सांसद विद्युत वरण महतो का जोरदार स्वागत किया जाएगा: सानंद
बैठक में सांसद प्रतिनिधि सानंद प्रधान ने कहा कि संसदीय क्षेत्र में बेहतर कार्य करते के लिये संसद रत्न से सम्मानित होने के उपलक्ष्य में शहर आगमन पर सांसद विद्युत वरण महतो का जोरदार स्वागत किया जाएगा. बैठक में सांसद प्रतिनिधि के अलावा भीम दास, शम्भू कर्मकार, सूरज साव, प्रणब महतो, रमेश तंतुबई, कृष्णा कर्मकार, सहदेव महतो सहित मंडल के सभी पदाधिकारी उपस्थित थे.