LagatarDesk : पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी का सिलसिला लगातार जारी है. सरकारी तेल कंपनियों ने फिर इसकी कीमतों में वृद्धि की है. तेल कंपनियों ने रविवार को इसके दामों में कोई बढ़ोतरी नहीं की थी. इस बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल 29 पैसे और डीजल 30 पैसे महंगा हो गया है. इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की मांग में बढ़ोतरी के कारण इसके दामों में भी उछाल देखने को मिल रहा है. राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल 96.41 और डीजल 87.28 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
श्रीगंगानगर और अनूपनगर में पेट्रोल 107 रुपये
सरकारी तेल कंपनियां लगातार पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी कर रहे हैं. इसके बाद श्रीगंगानगर में पेट्रोस 107 रुपये पहुंच गया है. वहीं मध्यप्रदेश के अनूप नगर में पेट्रोल 107.17 रुपये बिक रहा है. रीवा में पेट्रोल 106.81 और परभणी में 104.92 हो गया है. बता दें कि पेट्रोल पर सबसे अधिक वैट राजस्थान में लगता है. इसके बाद मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में सबसे अधिक वैट लगता है.
इसे भी पढ़े : मस्क के ट्वीट के बाद Bitcoin की कीमतों में आया भारी उछाल, एक बिटकॉइन की कीमत 39622 डॉलर पहुंची
प्रमुख शहरों में पेट्रोल और डीजल के दाम
शहर | पेट्रोल के दाम | डीजल के दाम |
दिल्ली | 96.41 | 87.28 |
मुंबई | 102.58 | 94.70 |
चेन्नई | 97.69 | 91.92 |
कोलकाता | 96.34 | 90.12 |
रांची | 92.51 | · 92.13
|
चंडीगढ़ | 92.73 | · 86.92
|
लखनऊ | 96.63 | 87.68
|
जयपुर | 103.03 | · 96.24
|
भोपाल | 104.59 | · 95.91
· |
पटना | 98.49 | · 92.59
· |
श्रीगंगानगर | 107 | · 100 |
अनूपनगर | 107.17 | · 98.29 |
रीवा | 106.81 | · 97.96 |
परभणी | 104.92 | · 95.91 |
कांग्रेस शासित राज्य पेट्रोल-डीजल पर घटाये टैक्स : धर्मेंद्र प्रधान
पेट्रोल और डीजल के दाम रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गये हैं. इसी बीच पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने रविवार को कहा कि कांग्रेस शासित राज्यों में सबसे अधिक टैक्स लगते हैं. यदि कांग्रेस पार्टी को जनता की चिंता है तो राजस्थान और महाराष्ट्र को पेट्रोल-डीजल पर लगने वाले टैक्स में कटौती करनी चाहिए.
इसे भी पढ़े :NSDL ने तीन एफपीआई अकाउंट को किया फ्रीज, अडानी ग्रुप के 43,500 करोड़ के शेयर शामिल
हर दिन सुबह 6 बजे बदलता है पेट्रोल-डीजल के दाम
बता दें कि पेट्रोल और डीजल की कीमते हर दिन सुबह 6 बजे बदलती है. सुबह 6 बजे से ही नयी दरें लागू हो जाती हैं. पेट्रोल डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसके दाम लगभग दोगुने हो जाते हैं.
इसे भी पढ़े :गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 194 अंक लुढ़का, ओएनजीसी टॉप गेनर