Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पीएम मोदी और मिस्र के राष्ट्रपति के बीच रक्षा, ऊर्जा, आतंकवाद, व्यापार सहित कई मुद्दों पर चर्चा

NewDelhi : भारत और मिस्र ने रक्षा उद्योगों के क्षेत्र में सहयोग को और मजबूत करने, आतंकवाद से निपटने संबंधी सूचना एवं खुफिया जानकारी का आदान-प्रदान बढ़ाने सहित द्विपक्षीय भागीदारी को सामरिक गठजोड़ के स्तर पर ले जाने का निर्णय किया है. मिस्र के राष्ट्रपति अब्दुल फतह अल-सीसी के साथ बैठक के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, दोनों देशों के बीच सामरिक समन्वय पूरे क्षेत्र में शांति और समृद्धि के क्षेत्र में मददगार होगा. इसलिए आज की बैठक में राष्ट्रपति सीसी और मैंने, हमारी द्विपक्षीय भागीदारी को सामरिक गठजोड़ के स्तर पर ले जाने का निर्णय लिया. उन्होंने कहा कि सुरक्षा खतरों को लेकर भारत और मिस्र चिंतित हैं, तथा हम इस बात पर एकमत हैं कि आतंकवाद मानवता के लिए सबसे गंभीर खतरा है. इसे भी पढ़ें : बागेश्वर">https://lagatar.in/maharashtra-police-gave-clean-chit-to-bageshwar-dham-baba-accused-of-spreading-superstition/">बागेश्वर

धाम बाबा को महाराष्ट्र पुलिस ने दी क्लीन चिट, अंधविश्वास फैलाने का लगा था आरोप

सीमापार आतंकवाद को समाप्त करने के लिए ठोस कदम उठाना जरूरी  

उन्होंने कहा, दोनों पक्ष इस बात पर सहमत हुए कि सीमापार आतंकवाद को समाप्त करने के लिए ठोस कदम उठाना जरूरी है. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, हमने आज अपने रक्षा उद्योगों के बीच सहयोग को और मज़बूत करने, आतंकवाद से निपटने संबंधी सूचना एवं खुफिया जानकारी का आदान-प्रदान बढ़ाने का भी निर्णय लिया है. उन्होंने कहा कि इस वर्ष भारत ने अपनी जी20 की अध्यक्षता के दौरान मिस्र को अतिथि देश के रूप आमंत्रित किया है, जो हमारी विशेष मित्रता को दर्शाता है. मोदी ने कहा कि हमने द्विपक्षीय व्यापार को अगले पांच साल में 12 अरब डॉलर पर पहुंचाने का फैसला किया है. मिस्र के राष्ट्रपति अब्दुल फतह अल-सीसी तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर मंगलवार को यहां पहुंचे हैं. बुधवार को हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति अल सीसी ने कई विषयों पर चर्चा की. मिस्र के राष्ट्रपति अल-सीसी ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ वार्ता के बाद कहा, हमने क्षेत्रीय, वैश्विक मुद्दों पर बातचीत की. द्विपक्षीय रक्षा सहयोग पर भी विचार-विमर्श किया. इसे भी पढ़ें :  पाकिस्तान">https://lagatar.in/pakistan-fawad-chaudhary-minister-in-imran-khan-government-arrested-wife-accuses-shahbaz-government-of-kidnapping/">पाकिस्तान

: इमरान खान सरकार में मंत्री रहे फवाद चौधरी गिरफ्तार, पत्नी ने शहबाज सरकार पर अपहरण का आरोप लगाया

छह समझौतों/समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये गये

दोनों नेताओं के बीच बैठक के बाद छह समझौतों/समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया गये और दोनों देशों के राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ पर एक स्मृति डाकटिकट का आदान प्रदान किया गया. भारत और मिस्र के बीच हुए समझौतों में एक महत्वपूर्ण समझौता दोनों देशों के संबंधों को सामरिक भागीदारी के स्तर पर ले जाने का है जिसमें राजनीतिक, सुरक्षा, रक्षा, ऊर्जा और आर्थिक संबंधों के आयाम शामिल हैं. दोनों देशों ने राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ पर एक स्मृति डाकटिकट का आदान प्रदान किया. यह आदान प्रदान भारत की ओर से रेल, संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव और मिस्र की ओर से वहां के संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. अहमद समीह तलत ने किया. इसके अलावा दोनों देशों ने भारत के कम्प्यूटर आपात प्रतिक्रिया दल और मिस्र के कम्प्यूटर आपात प्रतिक्रिया दल के बीच साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में सहयोग पर समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये. इससे पहले, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति अल सीसी के बीच बैठक की तस्वीर के साथ ट्वीट किया, मिस्र के साथ हमारे संबंधों, एशिया के साथ अफ्रीका के संपर्कों के नैसर्गिक सेतु को प्रगाढ़ बनाते हुए. इसे भी पढ़ें :  लखनऊ">https://lagatar.in/lucknow-building-accident-sp-leaders-mother-dies-under-debris-search-continues-wife-rescue-continues/">लखनऊ

बिल्डिंग हादसा : मलबे में दबकर सपा नेता की मां की मौत, पत्नी की खोज जारी, रेस्क्यू जारी

राष्ट्रपति अल सीसी गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि हैं

उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति अल सीसी ने दोनों देशों के बहुआयामी संबंधों को गति प्रदान करने के लिए बातचीत की जो सभ्यतागत, सांस्कृतिक और आर्थिक संपर्कों और लोगों के बीच गहरे संबंधों पर आधारित है. राष्ट्रपति अल सीसी 26 जनवरी को होने जा रहे गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि हैं. उनके साथ एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी आया है. यह पहला मौका है जब मिस्र के राष्ट्रपति को गणतंत्र दिवस समारोहों में मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया है.

प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति अल सीसी की आगवानी की

मिस्र की सेना की एक टुकड़ी भी गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा लेगी. आज सुबह मिस्र के राष्ट्रपति अब्दुल फतह अल-सीसी का राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत किया गया. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता बागची ने ट्वीट किया, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में मिस्र के राष्ट्रपति अल सीसी का पारंपरिक स्वागत किया. इस अवसर पर वहां प्रधानमंत्री मोदी ने उनकी आगवानी की. बागची ने बताया कि मिस्र के राष्ट्रपति को 21 तोपों की सलामी दी गयी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही