Paris : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फ्रांस की दो दिवसीय यात्रा संपन्न हो गयी. मोदी आज शनिवार पेरिस से संयुक्त अरब अमीरात (अबू धाबी) के लिए रवाना हो गये. इस यात्रा के दौरान मोदी शीर्ष नेतृत्व के साथ ऊर्जा, खाद्य सुरक्षा और रक्षा क्षेत्रों पर बातचीत कर सकते हैं. इस दौरान दोनों रणनीतिक साझेदार देश एक ऐतिहासिक व्यापार समझौते पर हुई प्रगति की समीक्षा करेंगे. मोदी संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति और अबू धाबी के शासक शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाह्यान से वार्ता करेंगे. (पढ़ें, अब झारखंड में दिव्यांगों के लिए अलग आवासीय विद्यालय)
#WATCH प्रधानमंत्री मोदी अपना दो दिवसीय फ्रांस दौरा संपन्न करके पेरिस से रवाना हुए। pic.twitter.com/GVPL9bcn0V
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 14, 2023
As PM @narendramodi is on his way to Abu Dhabi, take a quick look into the multifaceted India-UAE ties. pic.twitter.com/7evaYRq3CR
— Arindam Bagchi (@MEAIndia) July 15, 2023
दोनों देशों ने मजबूत व्यापारिक संबंध बनाने पर सार्थक चर्चा की
इंडसाइट ग्रोथ पार्टनर्स के संस्थापक और इंडो-फ्रेंच चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (आईएफसीसीआई) के अध्यक्ष सुमीत आनंद ने बताया कि PM मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति के साथ यह एक शानदार मुलाकात थी. इंडो-फ्रांस के सीईओ फोरम ने दोनों देशों के भविष्य और दोनों देशों के हितों के लिए मजबूत व्यापारिक संबंध बनाने पर बहुत सार्थक चर्चा की है.
#WATCH PM मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति के साथ यह एक शानदार मुलाकात थी। इंडो-फ्रांस के सीईओ फोरम ने दोनों देशों के भविष्य और दोनों देशों के हितों के लिए मजबूत व्यापारिक संबंध बनाने पर बहुत सार्थक चर्चा की है: इंडसाइट ग्रोथ पार्टनर्स के संस्थापक और इंडो-फ्रेंच चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड… pic.twitter.com/6cU34UpOzY
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 14, 2023
इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर : बागबेड़ा लाल बिल्डिंग चौक में चली गोली, एक घायल
यात्रा ने भारत-फ्रांस संबंधों में एक नये अध्याय की शुरुआत
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक सफल यात्रा के बाद फ्रांस से विदायी ली. इस यात्रा ने भारत-फ्रांस संबंधों में एक नये अध्याय की शुरुआत की है. बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी को फ्रांस के सर्वोच्च नागरिक तथा सैन्य सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर’ से सम्मानित किया गया.
इसे भी पढ़ें : हजारीबाग : साइंस ऑन ह्वील से तैयार किए जा रहे बाल वैज्ञानिक