Ghatshila : शंकरदा पंचायत दुर्गा मंडप में शुक्रवार को अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार व गायत्री शक्ति पीठ गोलपहाड़ी, टाटानगर के तत्वावधान मे बैठक आयोजित की गई. इस बैठक की अध्यक्षता उपजोन समन्वयक अशोक कुमार मंडल ने की. इस मौके पर प्रबंध ट्र्स्टी डॉ. सुरेश लाल के नेतृत्व में पोटका के गायत्री परिवार की प्रखंड समिति का पुनर्गठन किया गया. इस नई कमेटी में प्रखंड समन्वयक विकास भक्त को चुना गया. वहीं, उप समन्वयक उमेश कमार शर्मा को बनाया गया.
इसे भी पढ़े : रांची : भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम के राष्ट्रीय कैंप में झारखंड की चार खिलाड़ी आमंत्रित
इन्हें दी गयी जिम्मेदारी
इसी तरह प्रखंड महिला समन्वयक ममता गोप व उप महिला समन्वयक बबीता भक्त चुनी गईं. इसके अतिरिक्त अमित कुमार भक्त व संजीव कुमार, रजत कुमार भक्त, चितरंजन भक्त, कपिल देव शर्मा, जमुना पात्रो, दौपद्री दास, अजंना भक्त, जयंन्ती भक्त, गणेश चन्द्र भक्त, अनिल कांत भक्त, सुदर्शन भक्त, कपिल देव शर्मा व विमल गोप को जिम्मेदारी सौंपी गई.
इसे भी पढ़े : धनबाद : आजसू छात्र संघ ने बीबीएमकेयू के कुलपति से की समस्याओं पर चर्चा