Ranchi : बेंगलुरु में 25 अप्रैल से 11 जून 2022 तक हॉकी इंडिया द्वारा आयोजित जूनियर भारतीय महिला हॉकी टीम के राष्ट्रीय कैंप में झारखंड की चार खिलाड़ियों को आमंत्रित किया गया है. इनके नाम ब्यूटी डुंगडुंग, दीपिका सोरेंग, काजल बाड़ा और महिमा टेटे हैं. चारों खिलाड़ी सिमडेगा जिले की रहने वाली है. इनमें तीन खिलाड़ी ब्यूटी डुंगडुंग,दीपिका सोरेंग और काजल बड़ा केरसई प्रखंड के एक ही गांव करगागुड़ी की रहने वाली है. जबकि महिमा टेटे सदर प्रखंड के बर्कीछापर की रहने वाली है. ब्यूटी डुंगडुंग पिछले सप्ताह ही जूनियर वर्ल्ड कप खेलकर दक्षिण अफ्रीका से लौटी है.
इसे भी पढ़ें-नागा बाबा वेजिटेबल मार्केट : परिवार को एक से अधिक दुकान मिली है, तो आवंटन रद्द होगा
शुक्रवार को चारों खिलाड़ियों को सिमडेगा से हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष मनोज कोनबेगी ने बेंगलुरु के लिए रवाना किया.ये सभी खिलाड़ी आज बस से राउरकेला गयी. वहां से ट्रैन से बेंगलुरु चली जायेगी. चारों खिलाड़ियों के इंडिया कैंप में चयन किए जाने पर हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह, विजय शंकर सिंह, रजनीश कुमार ,,माइकल लाल,अशोक भगत, प्रतिमा बरवा,असुंता लकड़ा, अश्रिता लकड़ा सहित हॉकी झारखंड के समस्त पदाधिकारियों ने बधाई दी है.यह जानकारी हॉकी झारखंड के उपाध्यक्ष मनोज कोनबेगी ने दी है.
[wpse_comments_template]