Nitesh Ojha
Ranchi : आगामी 15 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर रांची और खूंटी के साथ जिला मुख्यालय में भी कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. इन कार्यक्रमों के लिए सरकार के मंत्रियों को जिलों का प्रभारी बनाया गया हैं. मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग इस बाबत एक आदेश जारी किया है. आदेश में इसकी जानकारी लोहरदगा, सरायकेला – खरसावां, बोकारो, पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम,रामगढ़, गढ़वा, देवघर के उपायुक्तों और वरीय पुलिस अधीक्षकों (एसएसपी)/ पुलिस अधीक्षकों (एसपी) को भी दी गई है.
इसे भी पढ़ें- हकीकत में बदल रही मंदी की आहट, ट्विटर, मेटा के बाद अमेजन ने भी 3800 कर्मचारियों को बाहर निकाला
इन जिलों में नियुक्त किये गये मंत्री प्रभारी
- लोहरदगा – रामेश्वर उरांव
- सरायकेला-खरसावां – चंपई सोरेन
- बोकारो – जगरनाथ महतो
- पश्चिम सिंहभूम (चाईबासा) – जोबा मांझी
- पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) – बन्ना गुप्ता
- रामगढ़ – बादल
- गढ़वा – मिथिलेश कुमार ठाकुर
- देवघर – हफीजुल हसन
इसे भी पढ़ें – पश्चिम बंगाल के मंत्री ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के लुक पर टिप्पणी की, भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस को आदिवासी विरोधी करार दिया
Subscribe
Login
0 Comments