Ranchi : रिम्स के न्यूरोलॉजी विभाग में भर्ती जल पुरुष पद्मश्री सिमोन उरांव को लकवा की शिकायत के बाद शुक्रवार को भर्ती किया गया है. उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है. सिमोन की नासाज सेहत को देखते हुए झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता उनसे मिलने रिम्स पहुंचे. इस दौरान उन्होंने इलाज कर रहे चिकित्सक से उनकी बीमारी को लेकर जानकारी ली. डॉक्टर ने बताया कि सिमोन का ब्लड प्रेशर नियंत्रण में है. रूटीन जांच किया गया है. सिटी स्कैन और एमआरआई कराया जाएगा.
इसे भी पढ़ें – फिर चर्चा में भाजपा का ‘ऑपरेशन लोटस’, बोले राजेश ठाकुर – असम इन दिनों सरकार गिराने का केंद्र बिंदु
पद्मश्री सिमोन उरांव के जल्द स्वस्थ होने की कामना
स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि भगवान से पद्मश्री सिमोन उरांव के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं. वह जल्द हंसते-मुस्कुराते हुए अपने घर जाएं, यही हमारी ईश्वर से कामना है. उन्होंने कहा कि सिमोन को पद्मश्री सम्मान से नवाजा गया है. देश और झारखंड के प्रति उन्होंने समर्पण और सेवा भाव से काम किया है.
पद्मश्री सिमोन उरांव के स्वास्थ्य में तेजी से हो रहा है सुधार
वहीं रिम्स के चिकित्सा अधीक्षक डॉ हिरेंद्र बरुआ ने कहा कि उनके स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है. सिमोन उरांव आज व्हीलचेयर पर भी घूमे हैं. रिम्स के चिकित्सा अधीक्षक डॉ हिरेंद्र बिरुआ, चिकित्सा उपाधीक्षक डॉ शैलेश त्रिपाठी, डीन डॉ विवेक कश्यप के अलावा अन्य लोग मौजूद रहे.
इसे भी पढ़ें – महाराष्ट्र : एकनाथ शिंदे बोले, मैंने मुंह खोला तो भूकंप आ जायेगा, शिवसेना नेता आनंद दिघे की मौत का जिक्र कर उद्धव को चेताया