Ranchi: रांची जोन के आईजी पंकज कंबोज को आईजी एसीबी का अतिरिक्त प्रभार मिला है. अब पंकज कंबोज अपने कार्य के अतिरिक्त एसीबी का भी काम देखेंगे. पंकज कंबोज 2005 बैच के आईपीएस है.
इसे भी पढ़ें- लालजी यादव केस: परिजनों की HC से गुहार- कराएं CBI जांच, पलामू SP अन्य को बनाया पार्टी
पिछले महीने मिली थी आईजी रैंक में प्रोन्नति
राज्य सरकार ने बीते 29 नवंबर 2021 को डीआईजी स्तर के दो अधिकारियों को उसी वेतनमान पर आईजी का प्रभार दिया था. रांची के डीआईजी पंकज कंबोज को प्रमोट करते हुए रांची जोन का आईजी बनाया गया था. वहीं चाईबासा के डीआईजी असीम विक्रांत मिंज को बोकारो जोन का आईजी बनाया गया था. दोनों 2005 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं. राज्य में आईजी स्तर पर अधिकारियों की कमी के कारण दोनों अधिकारियों को उसी वेतनमान पर प्रोन्नति देते हुए आईजी बनाया गया था.
इसे भी पढ़ें- पंजाब में 20 फरवरी को होगा मतदान, 16 फरवरी को गुरु रविदास जयंती के कारण बदली तारीख