Search

 
 
 

रिलायंस जियो राजस्थान में लॉन्च करेगी 5G सर्विस, आकाश अंबानी करेंगे शुभारंभ

 
LagatarDesk : रिलायंस जियो आज राजस्थान में अपनी 5G सर्विस लॉन्च करेगी. कंपनी के चेयरमैन आकाश अंबानी श्रीनाथजी मंदिर से 5जी सेवाएं शुरू करने की घोषणा कर सकते हैं. आकाश अंबानी इस सर्विस को अंबानी परिवार के कुल देवता श्रीनाथजी को अर्पित करते हुए लॉन्च करेंगे. हालांकि इसकी कमर्शियल लॉन्चिंग बाद में होगी. रिलायंस जियो इंफोकॉम लिमिटेड ने एक आधिकारी ने इस बात की जानकारी दी है. बता दें कि साल 2015 में भी मुंकेश अंबानी ने 4G सर्विस की लॉन्च से पहले श्रीनाथ जी मंदिर दर्शन के लिये गये थे. (पढ़ें, अवैध">https://lagatar.in/illegal-mining-case-non-bailable-warrant-issued-against-money-laundering-accused-dahu-yadav-and-sunil/">अवैध

खनन मामला : मनी लाउंड्रिंग के आरोपी दाहू यादव और सुनील के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी)

पीएम मोदी ने लॉन्च की थी 5जी सर्विस

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक अक्टूबर को 5G सर्विसेज लॉन्च की थी. कंपनी ने भी जियो वेलकम ऑफर भी लॉन्च किया था. हालांकि यह सर्विस केवल मेट्रो सिटी दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और वाराणसी में उपलब्ध है. हालांकि यह ऑफर चुनिंदा यूजर्स को ही मिल रहा है. लेकिन कंपनी सालाना आम बैठक में कहा गया है कि 2023 के अंत तक देश के हर हिस्से में यह सर्विस उपलब्ध होगी. आकाश अंबानी ने कहा है कि पहले मेट्रो और फिर देश के दूसरे शहरों में चरण बद्ध तरीके से 5G सर्विसेज का विस्तार होगा. इसे भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-property-worth-twenty-five-thousand-burnt-to-ashes-due-to-fire-in-ccl-sales-office/">गिरिडीह

: सीसीएल विक्रय कार्यालय में आग लगने से पच्चीस हजार की संपत्ति जलकर राख

ऐसे मिलेगा जियो वेलकम ऑफर

आप My Jio ऐप में इस सर्विस को चेक कर सकते हैं. इसके लिए जियो आपको माय जियो ऐप ओपन करना होगा. यहां आपको ऊपर ही Jio Welcome Offer का बैनर नजर आयेगा. आपको इस पर क्लिक करना होगा, जिसके बाद आप अपना इंटरेस्ट रजिस्टर कर सकेंगे. अगर आपके शहर में Jio 5G सर्विस उपलब्ध है और आपका हैंडसेट उस पर काम कर सकता है, तो आपको जियो का ऑफर मिलने की उम्मीद है. हालांकि आपको ऑफर के लिए इंतजार करना होगा.

इसे भी पढ़ें : चीन">https://lagatar.in/china-ex-president-hu-jintao-was-forcibly-evicted-from-cpcs-general-conference-xi-jinping-showed-strength/">चीन

: पूर्व राष्‍ट्रपति हू जिन्ताओ को सीपीसी के महासम्मेलन से जबरन बाहर निकाला गया, शी जिनपिंग ने दिखाई ताकत, तीसरी बार ताजपोशी तय

उम्मीदों से कम रहा जियो का तिमाही नतीजा

गौरतलब है कि रिलायंस इंडस्ट्रीज ने कल ही अपने तिमाही नतीजे जारी किये हैं. साथ ही जियो के नतीजे भी जारी किये गये हैं. नतीजों के अनुसार, जियो का तिमाही में प्रदर्शन बाजार के अनुमानों से कमजोर रहा है. जियो का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की जुलाई- सितंबर तिमाही में सालाना आधार पर 28 प्रतिशत बढ़कर 4,518 करोड़ हो गया. पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में कंपनी का शुद्ध लाभ 3,528 करोड़ रुपये था. तिमाही में कारोबार से आय 20.2 प्रतिशत बढ़कर 22,521 करोड़ हो गयी. जो एक साल पहले 18,735 करोड़ रुपये थी. इसे भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-stolen-coal-is-being-crossed-from-the-middle-of-the-city-police-administration-silent/">गिरिडीह

: शहर के बीच से पार किया जा रहा है चोरी का कोयला, पुलिस प्रशासन मौन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही