Search

 
 
 

धनबाद: दिवाली व छठ में बिहार जाने वाली सभी ट्रेनें फुल, नहीं मिल रहा कन्फर्म टिकट

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) दिवाली और छठ महापर्व पर अपने घर पहुंचने की बेकरारी चरम पर है, तो ट्रेन में खड़े होने की भी जगह नहीं मिल रही है. त्योहारों की खुशियां घरवालों संग बांटने की उत्सुकता ट्रेन के टिकट की बुकिंग के लिए लगी कतार में साफ झलकती है. लोगों ने तीन माह पहले ही लंबी दूरी की ट्रेनों में टिकट बुक करा रखी है. पिछले दो वर्षों से दीपावली और छठ महापर्व के उल्लास को कोरोना वायरस की नजर लग गई थी. इस वर्ष अपनों के साथ दीपावली और छठ मनाने का उत्साह दोगुना है. 24 अक्टूबर को दीपावली है, जबकि 28 अक्टूबर को नहाय-खाय के साथ लोक आस्‍था का महापर्व छठ शुरू हो रहा है. परंतु दिवाली के पहले ही सभी ट्रेनें फुल हो चुकी हैं. त्योहार पर घर जाने की तैयारी कर रहे लोग टिकट नहीं मिलने से परेशान हैं. धनबाद में यूपी व बिहार के लोग अधिक हैं. बावजूद मात्र एक स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है. धनबाद-सीतामढ़ी छठ स्पेशल ट्रेन है. यह ट्रेन 22, 29 अक्टूबर, पांच और 12 नवंबर को चलेगी. जबकि 28 अक्टूबर को नहायए खाए के साथ छठ महापर्व शुरू हो जाता है. इधर 26 से 28 के बीच सभी ट्रेनें फुल हो चुकी हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही