Ranchi : ट्रैफिक, पावर ब्लॉक और नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य चलने के कारण रांची रेल मंडल के मुरी- कोटशिला रेलखंड पर और पूर्व मध्य रेलवे के धनबाद मंडल रूट पर चलने वाली कई ट्रेनें रद्द रहेगी, वहीं कई के रूट बदले गए हैं. इसलिए ट्रेन से सफर करने वाले लोग ट्रेनों की स्थिति का पता लगाकर ही घर से निकलें. रांची रेल मंडल के मुरी- कोटशिला में ट्रैफिक और पावर ब्लॉक का काम किया जाना है. जिसके कारण 18 फरवरी और 26 फरवरी को कई ट्रेनें प्रभावित रहगी. इसके कारण हटिया से चलकर बर्द्धमान जाने वाली ट्रेन संख्या 13504 हटिया – बर्द्धमान मेमु एक्सप्रेस 26 फरवरी को हटिया से रद्द रहेगी. वहीं हटिया से चलकर खड़गपुर तक जाने वाली ट्रेन संख्या 18036 हटिया – खड़गपुर मेमु एक्सप्रेस 26 फरवरी को हटिया से रद्द रहेगी.
इसे भी पढ़ें : 550 साल प्राचीन बुढ़वा महादेव मंदिर में स्थापित है बौद्धकालीन शिवलिंग, उमड़ते हैं शिवभक्त
ट्रेनों के समय में बदलाव
आद्रा मंडल के पुरुलिया – कोटशिला रेलखंड में ट्रैफिक और पावर ब्लॉक लिया जाएगा. इस कारण रांची रेल मंडल से चलने वाली ट्रेन संख्या 18036 हटिया –खड़गपुर मेमु एक्सप्रेस 18 फरवरी को अपने निर्धारित प्रस्थान समय 09:20 बजे के स्थान पर 02 घंटे 15 मिनट विलंब से 11:35 बजे हटिया से खुलेगी.
बनवां, बिल्ली और डबरा स्टेशन पर चलेगा नॉन इंटरलॉकिंग कार्य, कई ट्रेनें होगी प्रभावित
पूर्व मध्य रेलवे के धनबाद मंडल के अंतर्गत आने वाले स्टेशन लई बनवां, बिल्ली और डबरा स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य चल रहा है. जिसके कारण 20 फरवरी से 02 मार्च के बीच कई ट्रेनें प्रभावित होगी. वहीं कुछ ट्रेन को रद्द कर दिया गया है.
ये ट्रेनें रहेंगी रद्द
-रांची से चल कर मुरी, बरकाखाना, बरवाडीह होते हुए चोपन जाने वाली रांची- चोपन एक्सप्रेस ट्रेन संख्या (18613) 20, 23, 25 और 27 फरवरी को रद्द रहेगी.
-रांची से चल कर लोहरदगा-बरवाडीह होते हुए चोपन जाने वाली ट्रेन संख्या (18631) 22, 24 , 26 और 1 मार्च को रद्द रहेगी.
-चोपन से चलकर नगर उंटारी-बरकाखाना होते हुए रांची आने वाली ट्रेन संख्या (18614) रांची – चोपन एक्सप्रेस 22 फरवरी और 02 मार्च को रद्द रहेगी.
– चोपन से चलकर लातेहार-टोरी-लोहरदगा होते हुए रांची आने वाली ट्रेन संख्या (18632) चोपन-रांची एक्सप्रेस 22 फरवरी और 02 मार्च को रद्द रहेगी.
– संतरागाछी से चलकर टाटा-मुरी-चोपन-कोटा होते हुए अजमेर तक जाने वाली ट्रेन संख्या (18009) संतरागाछी-अजमेर एक्सप्रेस 24 फरवरी रद्द रहेगी.
– अजमेर से चलकर कोटा-कटनी मुडवार-बरकाखाना होते हुए संतरागाछी तक जाने वाली ट्रेन संख्या (18010) अजमेर – संतरागाछी एक्सप्रेस 26 फरवरी को रद्द रहेगी.
इन ट्रेनों के बदले गए रूट
-ट्रेन संख्या 12453 रांची – नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस 26 फरवरी को अपने निर्धारित मार्ग गढ़वा रोड – चोपन – चुनार के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गढ़वा रोड-डेहरी ऑन सोन – पंडित दीनदयाल उपाध्याय चुनार होकर चलेगी.
-ट्रेन संख्या 12454 नई दिल्ली – रांची राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन 25 फरवरी को अपने निर्धारित मार्ग चुनार – चोपन – गढ़वा रोड के स्थान पर परिवर्तित मार्ग चुनार – पंडित दीनदयाल उपाध्याय – डेहरी ऑन सोन – गढ़वा रोड होकर चलेगी.
-ट्रेन संख्या 18101 टाटानगर – जम्मूतवी एक्सप्रेस ट्रेन 22 फरवरी से 01 मार्च तक अपने निर्धारित मार्ग गढ़वा रोड – चोपन – चुनार के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गढ़वा रोड – डेहरी ऑन सोन – पंडित दीनदयाल उपाध्याय – चुनार होकर चलेगी.
-ट्रेन संख्या 18102 जम्मूतवी – टाटानगर एक्सप्रेस ट्रेन 22 फरवरी से 27 फरवरी तक अपने निर्धारित मार्ग चुनार – चोपन – गढ़वा रोड के स्थान पर परिवर्तित मार्ग चुनार – पंडित दीनदयाल उपाध्याय – डेहरी ऑन सोन – गढ़वा रोड होकर चलेगी.
-ट्रेन संख्या 18309 संबलपुर – जम्मूतवी एक्सप्रेस 23फरवरी से 28 फरवरी तक अपने निर्धारित मार्ग गढ़वा रोड – चोपन – चुनार के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गढ़वा रोड – डेहरी ऑन सोन – पंडित दीनदयाल उपाध्याय – चुनार होकर चलेगी.
-ट्रेन संख्या 18310 जम्मूतवी – संबलपुर एक्सप्रेस 23फरवरी से 28 फरवरी तक अपने निर्धारित मार्ग चुनार – चोपन – गढ़वा रोड के स्थान पर परिवर्तित मार्ग चुनार – पंडित दीनदयाल उपाध्याय – डेहरी ऑन सोन – गढ़वा रोड होकर चलेगी.
इसे भी पढ़ें : शिंदे गुट को मिला शिवसेना नाम और चुनाव चिह्न तीर-कमान, उद्धव गुट से छिना