Saraikela : सरायकेला के धर्मशाला परिसर में प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजना जागरुकता अभियान की विशेष बैठक जिला महासचिव करमु मार्डी के अध्यक्षता में हुई. झारखंड प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष धुर्वराज कैबर्त ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा किये जा रहे जन कल्याणकारी योजनाओं को इस अभियान के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाया जायेगा. साथ ही केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंचाया जायेगा. लोगों को योजनाओं का लाभ लेने के लिये जागरुक करने की भी बात कही. पूरे झारखंड प्रदेश में संगठन का विस्तार किया जा रहा है. बैठक में अभियान की जिला समिति का गठन किया गया. बैठक में पहुंचे प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजना जागरुकता अभियान झारखंड प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष धुर्वराज कैबर्त ने जिला समिति की घोषणा करते हुए पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र सौंपा. सर्वसम्मति से गुंजेश्वर महतो को अभियान का जिलाध्यक्ष मनोनित किया गया.
नव गठित जिला समिति
- जिला अध्यक्ष: गुंजेश्वर महतो
- वरिष्ठ उपाध्यक्ष: लादुराम हेम्ब्रम
- उपाध्यक्ष: उपेंद्र प्रधान
- महासचिव: दुर्याेधन प्रमाणिक, करमू मार्डी
- जिला सचिव: राजाराम महतो, शंरकरी सिंहदेव
- जिला मंत्री: प्रदीप प्रधान, सुखारी सिंह मुंडा, संजय सिंह मुंडा
- संगठन मंत्री: मुगा सामड़, दुलाल सिंह सरदार
- जिला प्रमुख: तिलक उरांव
- जिला प्रवक्ता: कमलेश्वर महतो
- मीडिया प्रभारी: कमल सिंह मुंडा, महावीर माझी.