धनबाद : धनबाद कोर्ट की सहायक लोक अभियोजक अर्निमा बबीता मिंज का शव मनोरम नगर स्थित उनके अपार्टमेंट में मिला है। मौत पर सस्पेंस है कि यह मौत है, आत्महत्या या हत्या? झारखंड अभियोजन सेवा 2010 बैच की एपीपी अर्निमा बबीता मिंज अकेले रहती थी । उन्होंने 29 अक्टूबर तक ड्यूटी की। उनका शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने उनके परिजनों को दे दी है।
धनबाद सदर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए SNMMCH, धनबाद भेज दिया। घटना को लेकर सहायक लोक अभियोजक प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि कल अर्निमा बबीता मिंज ड्यूटी पर आई थी। 30 अक्टूबर को जब वह ड्यूटी पर नहीं आयी, तब सहपाठियों ने उन्हें घटना की जानकारी दी।
यह भी पढ़ें : हस्तशिल्प को प्रोत्साहन दें:डीडीसी https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=178584&action=edit